ऋषिकेश। राष्ट्रीय राजमार्ग से हरिपुरकलां से संपर्क टूटने पर हरिपुरकलां वासियों ने मोतीचूर में कांग्रेस नेता और समाजसेवी प्रेमकिशोर जुगलान के नेतृत्व में सांकेतिक धरना दिया।
पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि क्षेत्र का विकास होना चाहिए, लेकिन विकास के नाम पर आमजन के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। कहा कि आज ये फ्लाइओवर काम पूरा हो गया है। हरिपुरकलां के लोगों के घरों का संपर्क पूर्ण रूप से काट दिया गया जोकि सही नहीं है, जिसकी समीक्षा ग्रामसभा के लोगों के साथ बैठकर की जाएगी । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि आज किसानों को अपने हक के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर बड़ी आबादी के गांव को हाईवे से अलग थलग कर दिया गया है। प्रेम किशोर जुगलान ने कहा कि लगातार ग्रामीण मांग करते आ रहे हैं कि गांव का ध्यान रखते हुऐ राष्ट्रीय राजमार्ग के फ़्लाइओवर का निर्माण होना चाहिए, जनप्रतिनिधि भी आश्वासन देते रहे कि हरिपुरकलां को राजमार्ग से अलग नहीं किया जायेगा परन्तु आज काम पूरा हो चुका है। हरिपुरकलां के लिये लोगों को पहले हरिद्वार की ओर जाना होगा फिर हरिपुरकलां आना पड़ेगा जोकि न्यायोचित नहीं है। वहीं पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने फोन पर अधिकारियों से वार्ता की तो एनएच के कंसलटेंट एके मित्तल, रजनीश, जेई रमेश चन्द्र उप्रेती ने मौक़े पर पहुँच कर बताया कि समाधान हो गया है, जल्द ही लोगों को समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बफ़ॱर सिंह पोखरियाल, अंशुल त्यागी, जितेंद्र त्यागी, राजेश दास, राजेश कुमार, राम स्वरूप, सोहनलाल बेलवाल, तुषार कपिल, अनिल शर्मा, विक्रांत राणा, आशा सिंह चौहान, दीप चन्द्र कुकरेती, गुजराल असवाल, मुन्ना असवाल ,श्याम कश्यप, गोलू शर्मा, मेहुल शर्मा, दिलप्रीत, गोपाल गिरी, शानू आदि मौजूद थे। व