{"_id":"65468f4937afabbc1806ec17","slug":"a-subject-wise-exhibition-was-organized-at-swami-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-281083-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: प्रदर्शनी में छात्रों ने चंद्रयान-3 की झलक देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: प्रदर्शनी में छात्रों ने चंद्रयान-3 की झलक देखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iहाईड्रोइलेक्ट्रिक डैम मॉडल और ज्योमैट्रीकल पार्क मॉडल को मिला प्रथम स्थानI
स्वामी ओंकारानंद मांटेसरी स्कूल अमित ग्राम में विषयवार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं की ओर से तैयार किए गए मॉडल प्रस्तुत किए गए। मॉडलों में चंद्रयान-3 और उत्तराखंड की संस्कृति और खानपान की झलक देखने को मिली। हाईड्रोइलेक्ट्रिक डैम मॉडल और ज्योमैट्रीकल पार्क मॉडल को प्रथम स्थान मिला। उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल और प्रबंधक आरपी भट्ट ने किया। प्रदर्शनी में चंद्रयान-3, राममंदिर अयोध्या, हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट, लेज़र लाईट सिक्योरिटी अलार्म, महाभारत, गीता उपदेश, महाभारत, कृष्ण अर्जुन के मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी में सामाजिक विज्ञान विषय में हाईड्रोइलेक्ट्रिक डैम और लेजर लाइट सिक्योरिटी अलार्म को क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान मिला। जबकि गणित विषय में ज्योमैट्रीकल पार्क मॉडल को प्रथम स्थान, विज्ञान में ह्यूमन डायलिसिस मॉडल को प्रथम स्थान मिला।
भाषा में महाभारत के गीता का उपदेश मॉडल और श्रीकृष्ण अर्जुन के मॉडल को क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान मिला। प्री प्राइमरी के बच्चों के प्रदर्शनी में उनके अभिभावक भी शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा उनियाल, प्रदीप वैद्य, पार्षद विरेंद्र रमोला, विपिन पंत, दाताराम षर्मा, विमला देवी, शशि शर्मा, राजेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।