फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A program was organized to adopt Indian lifestyle tradition,

Rishikesh News: ‘शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करता है योग’

Thu, 07 Mar 2024 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
A program was organized to adopt Indian lifestyle tradition,
Iसंस्कार योग आश्रम तपोवन में कार्यक्रम आयोजितI
विज्ञापन


संस्कार योग आश्रम तपोवन में दीक्षांत सनातन धर्म की शिक्षा पद्धति, भारतीय जीवन शैली परंपरा, योग विद्या को जीवन में अपनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न देशों से आए साधकों को योग शिक्षा और सनातन धर्म की शिक्षा पद्धतियों की जानकारी दी गई।

बुधवार को तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन




महामंडलेश्वर महावीर दास, योगाचार्य डॉ. नवीन जोशी ने कहा योग से हमारे जीवन में फायदे ही फायदे हैं। योग से कई बीमारियों का इलाज संभव है। योग आसन, शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है। कार्यक्रम में सभी साधकों को सम्मानित किया गया। साथ ही साधकों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गंगा की स्वच्छता अखंडता के लिए संकल्प दिलाया। इस मौके पर योगी अजय जोशी, विक्की नौटियाल, महेश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed