{"_id":"652ed64c4612c28f8d08d374","slug":"a-private-school-bus-driver-hit-a-car-parked-on-the-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-268849-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बस चालक ने कार को मारी टक्कर, टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बस चालक ने कार को मारी टक्कर, टला हादसा
विज्ञापन
Iस्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी बस, नशे में मिला चालकI
गुमानीवाला क्षेत्र में एक निजी स्कूल बस चालक ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार चालक ने श्यामपुर पुलिस चौकी में इसकी शिकायत की।
मंगलवार को गुमानीवाला क्षेत्र में एक निजी स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इस दौरान बस ने सड़क किनारे एक कार को टक्कर मार दी। कार चालक ने स्कूल बस चालक को शराब के नशे में पाया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची श्यामपुर चौकी पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर बस सीज कर दी। पुलिस ने विद्यालय प्रबंधक को इसकी सूचना देकर बच्चों को अन्य बस से घर पहुंचाया। श्यामपुर चौकी प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि बस चालक का मेडिकल भी करवाया गया। जिसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।