{"_id":"691f251a569c7cea520ba912","slug":"a-mini-park-will-be-built-on-the-isbt-road-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-134632-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: आईएसबीटी मार्ग पर बनेगा मिनी पार्क, शौचालय की सुविधा भी मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: आईएसबीटी मार्ग पर बनेगा मिनी पार्क, शौचालय की सुविधा भी मिलेगी
विज्ञापन
- नगर निगम प्रशासन ने आठ लाख की लागत से निर्माण की तैयार की योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। आईएसबीटी रोड पर आठ लाख की लागत से मिनी पार्क और हाईटेक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग पर वर्तमान में एक भी शौचालय नहीं है। एक बॉयोटेक शौचालय था जो रख-रखाव के अभाव में बदहाल हो गया था। कुछ दिन पहले शरारती तत्वों ने इस शौचालय में आग लगा दी थी। अब नगर निगम प्रशासन की ओर से खाली पड़ी भूमि पर मिनी पार्क विकसित करने की योजना बनाई गई है। इस मार्ग पर पिंक शौचालय बनने से यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगाें को राहत मिलेगी। शहर में एक मात्र पिंक शौचालय त्रिवेणी घाट पर है। कुम्हारबाड़ा क्षेत्र के पार्षद देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि खाली भूमि पर लगभग आठ लाख रुपये की लागत से मिनी पार्क और शौचालय का निर्माण होगा। यह पैसा बोर्ड फंड से लगाया जाएगा। पार्क की चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था के लिए राष्ट्रीय वायु कार्यक्रम के बजट 2.50 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा जाल लगाया जाएगा। पार्क में हरियाली के बीच बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि आईएसबीटी मार्ग एक मिनी पार्क और एक हाईटेक शौचालय बनाने की योजना है।