{"_id":"6053a6818ebc3e5908694e23","slug":"a-member-of-a-gang-who-had-stolen-in-closed-houses-was-arrested-rishikesh-news-drn374056578","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकानों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का एक शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकानों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का एक शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
ऋषिकेश। बंद मकान में चोरी करने के आरोपी को रायवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर माल बरामद किया गया है। आरोपी के पास से सोने और चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थाना रायवाला क्षेत्र के खैरी खुर्द निवासी मोहन शर्मा ने तहरीर देकर अवगत कराया था कि वे बीते 14 फरवरी को परिवार के साथ मकान में ताला लगाकर दिल्ली गए थे। 27 फरवरी को जब वे वापस आए तो घर का ताला टूटा मिला और चोरों ने घर में रखे जेवरात और नकदी आदि अन्य सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि घटना के जल्द खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया। ऐसे 50 अपराधियों को चिह्नित किया गया, जो ऐसी चोरियों में लिप्त रहते थे। कई अपराधी ऐसे थे, जो घरों में नहीं थे। इधर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास में सघन पूछताछ की और कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे तो एक आरोपी फरमान पुत्र याकूब निवासी ग्राम और थाना नकुड जिला सहारनपुर को कस्बा चोली थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार से पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की एक कार और घटनाओं से संबधित माल भी बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी फरमान ने बताया कि अपराध में उसके तीन और साथी जिनमें गुल्लू उर्फ तस्लीम पुत्र सलीम निवासी ग्राम चांदपुर जिला सहारनपुर यूपी, इमरान पुत्र एहसान निवासी अलमारी वाली गली मच्छी बाजार रुड़की और लाला उर्फ इकराम पुत्र इस्लाम निवासी चांदपुर गागलहेड़ी जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश ने मिलकर कार से जाकर रायवाला और ज्वालापुर क्षेत्र में बंद मकानों में ताले तोड़कर जेवरात और नकदी के अलावा अन्य सामान चोरी किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। आरोपी के पास से सोने और चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। टीम में रामनरेश शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रायवाला, एसआई प्रेम सिंह नेगी, कांस्टेबल सचिन सैनी, दिनेश महर, विनित चौधरी और नंद किशोर थे।