{"_id":"660722655eaf25bb450d64a7","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-the-garbage-lying-in-the-dumping-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-380802-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: डंपिंग ग्राउंड में पड़े कचरे में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: डंपिंग ग्राउंड में पड़े कचरे में लगी भीषण आग
विज्ञापन
नगर निगम के गोविंद नगर स्थित डंपिंग ग्राउंड में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया।
बृहस्पतिवार की रात करीब 9:30 बजे गोविंद नगर स्थित डंपिंग ग्राउंड में पड़े हजारों टन कचरे में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख डंपिंग ग्राउंड के आसपास झुग्गी-झोपड़ियाें में रहने वाले लोगों में खलबली मच गई। आग की लपटों से खुद को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने करीब ढ़ाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं कूड़े के ढेर में लगी आग से आसपास के वातावरण में जहरीला धुआं भी फैल गया। इसकी वजह से डंपिंग ग्राउंड के आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
अग्निशमन स्टेशन प्रभारी सुनील रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात 9:39 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची। रात्रि करीब 12:10 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग पर काबू पाने के लिए विभाग के दो बड़े टैंकर मौके पर भेजे गए थे।
पूर्व में भी लग चुकी है डंपिंग ग्राउंड में आग
गोविंद नगर स्थित डंपिंग ग्राउंड में आग लगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी कई बार डंपिंग ग्राउंड में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग चुकी है। आग कोई व्यक्ति लगा रहा है या किसी अन्य कारण से लग रही है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन को डंपिंग ग्राउंड में आग लगने के कारणों की जांच करनी चाहिए। जिससे घटना की पुनरावृत्ति न हो और आसपास के लोग सुरक्षित रह सके।