{"_id":"62b1f20ceac67e1f1b1177bb","slug":"a-few-days-after-the-asphaltization-the-road-of-43-lakhs-was-torn-down-rishikesh-news-drn415203583","type":"story","status":"publish","title_hn":"डामरीकरण के चंद दिनों बाद उखड़ी 43 लाख की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डामरीकरण के चंद दिनों बाद उखड़ी 43 लाख की सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनिवि ऋषिकेश की ओर से 20 दिन पहले गंगानगर क्षेत्र में बनाई गई डामर रोड टूटनी शुरू हो गई है। सड़क टूटने के बाद लोनिवि की कार्यदायी संस्था ने सड़क पर पैचवर्क का काम शुरू कर दिया है। जिसकी शुरूआत परशुराम चौक से शुरू की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटिया निर्माण सामग्री के कारण सड़क उखड़ रही है। वहीं दूसरी ओर लोनिवि के अधिकारी जवाब देने को तैयार नहीं हैं।
25 मई को लोनिवि ऋषिकेश ने परशुराम चौक से गंगानगर में 2.1 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया था। गंगानगर क्षेत्र में मुख्य रोड के साथ ही गलियों में तारकोल बिछाया गया था। अलग क्षेत्रों में सड़क के निर्माण पर 42.90 लाख खर्च किए गए। मेयर अनिता ममगाईं ने इन सड़कों का उद्घाटन किया था। मेयर ने भी सड़क की गुणवत्ता से समझौता न करने का दावा किया था। लेकिन चेतावनी के बाद भी लोनिवि की कार्यदायी संस्था अपना खेल कर गई। परशुराम चौक से यह सड़क दरकनी शुरू हो गई है। सड़क का करीब तीन मीटर हिस्सा सड़क दरक गया। स्थानीय लोगों ने लोनिवि के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। लोनिवि ने टूटी सड़क पर तारकोल और डामर डालकर टल्ले लगाकर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। वहीं सड़क गुणवत्ता को लेकर लोनिवि के ईई धीरेंद्र कुमार और क्षेत्र के सहायक अभियंता उपेंद्र गोयल को फोन किया गया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
गंगानगर क्षेत्र में लोनिवि ने करीब दो किलोमीटर सड़क पर डामर बिछाया है। यदि सड़क दरकने लग गई है तो इसकी जांच कराई जाएगी। लोनिवि के अधिकारियों को नगर निगम नोटिस भेजेगा।
विज्ञापन
- विनोद जोशी, ईई नगर निगम ऋषिकेश