फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A budget of crores is being spent to make the

Rishikesh News: बिना वेंडिंग जोन विकासनगर कैसे बनेगा मिनी स्मार्ट सिटी

Sun, 21 Jan 2024 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
A budget of crores is being spent to make the
I- रेहड़ी और फड़ के चलते मुख्य मार्ग पर लगता है जाम
विज्ञापन

I

I
I

I- पालिका प्रशासन ने तैयार की योजना, स्ट्रीट वेंडर नहीं तैयारI



शहर को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने के लिए करोड़ों का बजट खर्च किया जा रहा है। लेकिन अब तक शहर में वेंडिंग जोन नहीं बनाया गया है। जबकि देहरादून और ऋषिकेश में वेंडिंग जोन बनाकर स्ट्रीट वेंडरों को खुलकर व्यापार करने की सुविधा दी जा रही है।



पालिका ने करीब तीन साल साल पहले वेंडिंग जोन बनाने के लिए शहर में तीन स्थानों का चयन भी किया था। लेकिन स्ट्रीट वेंडरों के मना करने के चलते योजना परवान नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन


दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग विकासनगर के मुख्य बाजार से होकर गुजरता है। यहां बाजार में रेहड़ी और फड़ की भरमार है। सड़क के फुटपाथ पर रेहड़ी और फड़ का कब्जा होने के चलते लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है। सड़क पर बसों, यूटिलिटी, पिकअप और राहगीरों के एक साथ आवाजाही करने के चलते आए दिन जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र में करीब 250 पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर है। पालिका ने करीब एक साल पहले वेंडिंग जोन के लिए शहर में तीन स्थानों का चयन किया था। डाकपत्थर स्थित कब्रिस्तान रोड, सैयद रोड और सब्जी मंडी के पास मुख्य मार्ग का चयन किया गया था। लेकिन व्यापारियों ने वेंडिंग जोन को लेकर कोई रूचि नहीं दिखाई और मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब जब शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं तो वेंडिंग जोन की जरूरत भी महसूस होने लगी है।





I
I

Iशहर में करीब एक साल पहले वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी शुरू की गई थी। लेकिन तब स्ट्रीट वेंडरों की ओर सहयोग नहीं किया गया। अब एक बार फिर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और स्ट्रीट वेंडरों की बैठक बुलाई जाएगी। वेंडिंग जोन बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। - बद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अधिकारी, विकासनगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed