{"_id":"5c69b276bdec225fe96d776e","slug":"91550430838-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहा गुस्सा, सड़क पर उतरे संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रहा गुस्सा, सड़क पर उतरे संगठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। तीर्थनगरी के विभिन्न संगठनों ने रविवार को भी सड़क पर उतर कर पाकिस्तानी विरोधी नारे लगाए और शवयात्रा निकालकर पाकिस्तान का पुतला फूंका।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों की याद में रविवार को भी तीर्थनगरी के विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। इंद्रानगर वार्ड संख्या 38 के पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में लोगों ने पाकिस्तान के पुतले को जूते की माला पहनाकर शवयात्रा निकाली गई। शवयात्रा इंद्रानगर लीसा डिपो रोड, अंकुर गैस एजेंसी, नेहरूग्राम, मनेरी भाली होते हुए इंद्रानगर में संपन्न हुई। इस मौके पर पार्षद शारदा देवी, सुमित थपलियाल, संगीता सेमवाल, मधु जोशी, लक्ष्मी बुडाकोटी, गीता सैनी, कुसुम रावत, लक्ष्मी पंवार, अमित पाल, आरती बिष्ट, अंजना बिष्ट, सुमित त्यागी आदि उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय आंबेडकर महासंघ उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर में रैली निकाली। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने पुतले को लात घूंसों से पीटकर आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर प्रदीप कुमार, पंकज जाटव, संजीव कुमार, वीर भारती, राजकुमार जाटव, शुभम जाटव, राजेश जाटव, राजेश कपसूड़ी, छोटेलाल, किशोर कुमार, मनोज मदान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
गुमानीवाला अमित ग्राम में शहीद स्थल पर कांग्रेस सेवादल की यंग बिग्रेड की ओर से पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष किशोर कंडारी, शोभा भट्ट, रामकुमार, सुभाष जखमोला, सागर रावत, मनोज गुसाईं, राजेंद्र गैरोला, अभिनव मलिक, राकेश भट्ट आदि उपस्थित रहे।
ऋषिकेश ट्रेेकर कमांडर सूमो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बाईपास मार्ग स्थित कार्यालय से नटराज चौक तक आतंकी हमले के विरोध में जुलूस निकाला। इस दौरान पाकिस्तान के झंडे लगे पुतले पर जूते-चप्पले से हमला कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। नटराज चौक पर पुतले को आग के हवाले किया गया। इस अवसर पर संरक्षक मदन मोहन शर्मा, अध्यक्ष भगवान सिंह राणा, सचिव संजय पांडे, त्रिलोक सिंह, विजेंद्र रावत, मोहनलाल मलासी, हरिओम गौतम, ललित मोहन कुड़ियाल, राधे श्याम व्यास आदि उपस्थित रहे।
आंबेडकर चौक से त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ तक शहीदों की याद में इंडियन डेंटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में डॉ. गगन शर्मा, डॉ. शरद मिश्रा, डॉ. नीरज, डॉ. प्रगति, डॉ. विजय, डॉ. मनीष भट्ट, डॉ. सुनीत राजवंशी, डॉ. अभिषेक, डॉ. हरीश, डॉ. शिवानी, डॉ. श्वेता, डॉ. इशिका, डॉ. प्रतिभा, डॉ. निक्की, डॉ. लावित, डॉ. नवीन आदि उपस्थित रहे।
शहीदों की याद में किया भंडारा
पुलवामा हमले में शहीद जवानों की याद में त्रिवेणी घाट परिसर पर सद्मार्ग परिवार गौ, गंगा और गीता की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित बंसल, हितेंद्र पंवार, डॉ. मनोज शर्मा, आशुतोष शर्मा, राजेंद्र गैरोला, विनोद गैरोला, नीटू शर्मा आदि उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री को खून से लिखा पत्र
भाजपा कैलाश गेट, मुनिकीरेती मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखकर पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर मंडल महामंत्री भगवती काला, मनीष डिमरी, राधाकृष्ण, अनिल बडोला, देवेश उनियाल, संजय बहुगुणा, सोनू ठाकुर, प्रेमशंकर, सुनीता, लक्ष्मी, इंद्रा शर्मा, मंजू गोस्वामी, ऊषा बडोला आदि उपस्थित रहे।
आज बंद रहेगा ऋषिकेश का बाजार
प्रांतीय डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कोहली ने बताया कि कंफेडरेशन आफ ऑल इंडिया के आह्वान पर आतंकी हमले की घटना के विरोध में सोमवार को सभी पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।
शहीदों की आत्मशांति के लिए सुंदरकांड पाठ 21 को
पुलवामा शहीदों की याद में सोमेश्वर महादेव मंदिर में 21 फरवरी को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। यह निर्णय मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को बैठक में लिया। बैठक में सुधा असवाल, रजनीश कश्यप, प्रमिला जोशी, सारिका गर्ग, सुजाता टुटेजा, निशारानी, रेखा चौबे, तनु रस्तोगी, अनिता रैना, राजबाला, एकांत गोयल आदि उपस्थित रहे।