{"_id":"5c4a1d11bdec22738442a529","slug":"91548360977-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी को दो इतना सम्मान, बढ़े हमारे देश की शान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी को दो इतना सम्मान, बढ़े हमारे देश की शान
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बृहस्पतिवार को नारी को दो इतना सम्मान, बढ़े हमारे देश की शान जैसे स्लोगन के साथ अमर उजाला की ओर से मिशन अपराजिता के तहत रैली का आयोजन किया गया। रैली में मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
अमर उजाला परिवार की ओर से चलाए जा रहे मिशन अपराजिता-100 मिलियन स्माइल के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र में रैली निकाली गई। रैली को सुबह 10:30 बजे श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैैदान से विद्यालय के प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की 90, राष्ट्रीय बालिका इटर कॉलेज और हरिचंद गुप्ता इंटर कॉलेज की 50-50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली परशुराम चौक होते हुए हीरालाल मार्ग, पुराना बस अड्डा, तिलक रोड, हरिद्वार रोड होकर नगर निगम सभागार प्रांगण पहुंची। इस दौरान लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की टीम ने बच्चों को बिस्कुट और फ्रूटी के पैकेट दिए।
संस्कारों के साथ अग्रसर हों बेटियां : ममगाईं
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अमर उजाला की मुहिम मिशन अपराजिता के तहत रैली के समापन अवसर पर मेयर अनिता ममगाईं ने बालिकाओं को संबोधित किया। मेयर ने कहा कि कोई भी बालिका हमेशा अच्छी चीजें ही ग्रहण करे। अगर आप फिल्म भी देखते हैं, तो उससे भी हमेशा अच्छी बातें ही सीखें। साथ ही अपने जीवन में भी अच्छाई को आत्मसातरें। किसी भी बालिका को जीवन में उन्नति पाने के लिए संस्कारवान होना जरूरी है। बिना संस्कार के कोई भी बालिका चाहे कितनी भी बड़े पद पर आसीन हो जाएं, लेकिन वह उन्नति नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
मेयर ने साझा किए अनुभव
मेयर ने कहा कि आप सभी बालिकाओं को देखकर मुझे अपना बचपन याद आ गया। मैं भी आपकी ही तरह कभी बालिका रही। मैंने अपनी जिंदगी में हमेशा अपने से बड़ों का आदर सत्कार किया। सदैव अपने माता-पिता के दिए हुए संस्कारों को लेकर चली। उसी की बदौलत है कि मैं आज ऋषिकेश नगर निगम की पहली मेयर बनी हूं। उन्होंने कहा कि शिक्षा की ऐसी ताकत है, जिसके जरिए आप इस संसार में कोई भी मुकाम हासिल कर सकती है। इसके अलावा बालिकाओं को अच्छी और बेहतर शिक्षा देने के लिए अध्यापकों का आह्वान किया और अमर उजाला की मुहिम मिशन अपराजिता की प्रशंसा की।
लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने कराया सूक्ष्म जलपान
अमर उजाला की मुहिम मिशन अपराजिता में लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था ने रैली में प्रतिभाग कर रही बालिकाओं के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की। रैली के समापन अवसर पर संस्था की सदस्यों ने नगर निगम सभागार प्रांगण पर बालिकाओं को बिस्कुट तथा फ्रूटी के पैकेट वितरित किए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अतुल जैन, धीरज मखीजा, मानव जौहर, अभिनव गोयल, अरविंद किंगर, सुशील छाबड़ा आदि उपस्थित रहे।
हर कदम पर बालिका के साथ है पुलिस
अमर उजाला की मुहिम मिशन अपराजिता में पुलिस प्रशासन भी कंधे से कंधा मिलाकर चलता रहा। रैली के समापन अवसर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नैनवाल ने बालिकाओं को कहा कि किसी भी परिस्थिति का डटकर सामना करें। कोई भी समस्या हो तो सर्वप्रथम अपने माता-पिता को बताएं। साथ ही कोई भी बेवजह परेशान करे, तो पुलिस से शिकायत करें। पुलिस सदैव आपके साथ मुस्तैद मिलेगी। पुलिस आपके पैरेंट्स की भूमिका निभाएगी। इस दौरान एसआई कुलदीप रावत व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।