Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   90 families thirsty for last three years

Rishikesh News: पेयजल लाइन बिछाकर टैंक से नहीं जोड़ी, तीन साल से 90 परिवार प्यासे

Thu, 20 Feb 2025 01:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 20 Feb 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
90 families thirsty for last three years

विज्ञापन
विकासखंड यमकेश्वर की ग्राम पंचायत मराल के 90 परिवार बीते तीन वर्षों से पेयजल के लिए तरस रहे हैं। ग्राम पंचायत में पेयजल लाइन तो बिछाई गई है लेकिन लाइन को पेयजल टैंक से नहीं जोड़ा गया है। ग्रामीण आज भी एक किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोने को मजबूर हैं।



विकासखंड के मराल ग्राम पंचायत में पेयजल संकट बना हुआ है। यहां वर्ष 2022 में पेयजल लाइनें बिछाई गई थी। लेकिन इन लाइनों को पुंडरासू पेयजल योजना के टैंक से नहीं जोड़ा गया। जिससे पेयजल लाइन से आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्राम पंचायत में कन्या जूनियर हाईस्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय व एक निजी प्राथमिक विद्यालय भी है। इन विद्यालयों में 70 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्रों को मध्याह्न भोजन आदि के लिए प्राकृतिक स्रोत पर निर्भर रहना पड़ता है। एक कन्या जूनियर हाईस्कूल मराल, एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय मराल एवं शिशु विद्या मंदिर मल्ली तलाईं है। प्राथमिक विद्यालय में 26 बच्चे अध्ययनरत हैं। जबकि कन्या जूनियर हाईस्कूल में 20 छात्राएं हैं। शिशु विद्या मंदिर में 29 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालयों में भी तीन साल से पानी नहीं है। ग्रामीण का कहना है कि पंपिंग योजना के मुख्य टैंक से जिला पंचायत पार्किंग तक पाइप लाइन नहीं बिछाए गई है। पुरानी लाइन जंक लगने से जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। इस से लाइन में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाती है। योजना निर्माण से पहले मल्ली तलाईं के ग्रामीणों को सार्वजनिक स्टैंड पोस्टों से पर्याप्त पानी मिल रहा था लेकिन योजना बनने एवं लाइन बिछने के बाद ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं।



ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह लाइन भी मानकों के अनुरूप नहीं बिछाई गई है। पैदल मार्ग पर जगह-जगह पाइप सतह तल से ऊपर ही बिछाए गए हैं। जिनमें राहगीर और मवेशी चोटिल हो रहे हैं।

---



ग्राम पंचायत में करीब 10 गांव



मराल ग्राम पंचायत में करीब 10 राजस्व ग्राम हैं। जिनमें से मल्ली तलाईं, आमसौड़, मराल में पानी नहीं आ रहा है।

---



जल आपूर्ति के लिए निर्मित टैंक फटा



मराल गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए भादसी गांव में जल संस्थान की ओर से 15 हजार लीटर क्षमता का टैंक बनाया गया था। लेकिन यह कुछ समय बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों का आरोप है के टैंक निर्माण में निम्न गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया गया था। इस टैंक से हर घर जल योजना में गांवों को जल आपूर्ति होनी थी।

---



बयान...

- मुख्य लाइन से पाइप लाइन नहीं जोड़ी गई है और घरों में कनेक्शन लगा दिए हैं। तीन वर्षों से पानी के लिए तरस रहे हैं। कई बार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। - विकास कपरूवान, मल्ली तलाईं

---



- जल संस्थान कोटद्वार ने तीन वर्ष पूर्व घरों में सूखे स्टैंड पोस्ट लगा दिए हैं। पहले सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट में नियमित पानी आता था। जल संस्थान कोटद्वार ने नियमित पानी को भी बंद कर दिया है। अब घर घर स्टैंड पोस्ट लगा दिए हैं लेकिन तीन वर्षों से नलों में पानी की एक बूंद भी नहीं आया। - चिरंजी लाल नौटियाल, मल्ली तलाईं




---

- कई बार सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई थी। शिकायत के दौरान जल संस्थान के अधिकारियों की तरफ से जल्द लाइन दुरुस्त करने एवं पानी की आपूर्ति करने की बात की गई और शिकायत वापस लेने के लिए कहा गया। बावजूद इसके पानी नहीं आया। - गौतम सिंह रौथाण, मल्ली तलाईं

---



- ग्रामीणों की समस्या संज्ञान में आई है। जल्द स्थलीय जानकारी जुटा कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। - शूरवीर सिंह चौहान, अवर सहायक अभियंता, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed