फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   एक साल में तैयार होगा हरिद्वार-देहरादून हाईवे

एक साल में तैयार होगा हरिद्वार-देहरादून हाईवे

Tue, 19 Feb 2019 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
एक साल में तैयार होगा हरिद्वार-देहरादून हाईवे
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। लंबे समय से अधर में लटके हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। लालतप्पड़ से लेकर मोहकमपुर तक लगभग 27 किमी लंबा हाईवे को तैयार करने की जिम्मेदारी एटलस कपंनी को मिली है। करीब एक साल में हाईवे को तैयार करने की योजना है। एक दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद हाईवे का काम पूरा नहीं हो पाया है। कई जगह तो दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन चुके हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कार्यदायी संस्था ने सबसे पहले हाईवे के उन स्थानों को दुरुस्त करना शुरू किया है जो दुर्घटनाग्रस्त संभावित जोन हैं।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था की ओर से अधूरे हाईवे पर बने गड्ढों को दुरुस्त कर किनारों पर मिट्टी भरान शुरू किया गया है। मुख्य मार्ग पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, जिससे निर्माण के दौरान अप्रिय घटना न घटित हो सके। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधानसभा डोईवाला के अंतर्गत आने वाले हाईवे पर गुणवत्ता समेत अन्य सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता रखने के लिए कार्यदायी संस्था प्रयासरत है। इस हाईवे पर भानियावाला में फ्लाईओवर और सौंग नदी लच्छीवाला में पुल निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


एक साल में हाईवे तैयार करने का है जिम्मा
देहरादून हरिद्वार हाईवे को पूरा बनाने के लिए एक साल का समय रखा गया है। समय अविधि को देखते हुए निर्माण कार्य बेहद तेज गति से चलना संभावित है। कंपनी के नुमाइंदे निर्माण को गति देने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं जैसे माजरी और फतेहपुर में क्रेशर और स्क्रीनिंग प्लांट लगाने की प्रक्रिया जल्द पूरा कराने के लिए संबधित अधिकारियों से अनुरोध कर रहे हैं। देहरादून हरिद्वार हाईवे के निर्माण को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है। जिस हाईवे को एक दशक पहले बन जाना चाहिए था। वह व्यवस्थागत खामियों के कारण लटका रहा है। सभी लोग हाईवे को जल्द तैयार होते देखना चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
देहरादून हरिद्वार राजमार्ग का निर्माण में गुणवत्ता और समय पर तैयार करने पर ध्यान रखा जा रहा है। हाईवे निर्माण के लिए शुरूआती औपचारिकताओं के बाद काम शुरू हो गया है। हम पूरी कोशिश करेंगे की साल भर की अवधि में हाईवे बनकर तैयार हो जाए।
- लोकेश देशवाल, जीएम ,एटलस कंपनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed