{"_id":"5c2bd040bdec2256f74c4e9d","slug":"81546375232-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता पाने के लिए शार्टकट अपनाएं : अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता पाने के लिए शार्टकट अपनाएं : अनिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला। डोईवाला। राजकीय इंटर कॉलेज बुल्लावाला की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर मंगलवार से गुरुद्वारा झबरावाला में शुरू हो गया। शिविर के उद्घाटन सत्र में स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एआरटीओ हरिद्वार अनिल नेगी और प्रधानाचार्य बीएस नेगी ने दीप मां सरस्वती के चित्र दीप जलाकर किया। एआरटीओ अनिल नेगी ने कहा कि अनुशासन और कठिन परिश्रम से जीवन के लक्ष्य को पाया जाता है। सफलता पाने के लिए कभी भी शार्टकट को नही अपनाना चाहिए।
प्रधानाचार्य बीएस नेगी ने कहा कि एनएसएस छात्र छात्राओं के सामाजिक व्यक्तित्व को प्रभावी बनाने में अहम योगदान देता है। कार्यक्रम अधिकारी अजय राजपूत ने सप्ताह भर में आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवधि में जागरुकता कार्यक्रमों पर जोर रहेगा। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष अशोक कुमार, वीरेंद्र पाल, रामचंद्र प्रजापति, हर्ष पाल, हर्ष कांबोज, अमित, शेखर, मनीष, संजू ठाकुर, गुरविंदर सिंह, हरजीत सिंह, योगेश, नवनीत, स्वाति, नेहा सैनी, मोहिनी आदि मौजूद थे।