{"_id":"57912df24f1c1b3859c4b78e","slug":"80-thousand-pilgrims-plated-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 हजार श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 हजार श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल जल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ मेले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के तीसरे दिन बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने नीलकंठ धाम का रुख किया। पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारों से गुंजायमान रहा। देर शाम तक करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग में जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। आधी रात से ही श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। तीन दिन में एक लाख 42 हजार श्रद्धालु नीलकंठ में जलाभिषेक कर चुके हैं।
विज्ञापन
नीलकंठ पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नीलकंठ मंदिर समिति के अध्यक्ष धन सिंह राणा ने बताया कि नीलकंठ में जलाभिषेक के लिए आधी रात से श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी, सुबह तक लाइन करीब दो किलोमीटर लंबी हो चुकी थी।
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि रात आठ बजे तक नीलकंठ में करीब 80 हजार श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। जलाभिषेक का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन