{"_id":"5c7ae864bdec222ee07388fe","slug":"71551558756-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोईवाला को मॉडल रूप देने में जुटे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोईवाला को मॉडल रूप देने में जुटे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। डोईवाला क्षेत्र में एक के बाद एक सौगातें देकर मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र को मॉडल रूप देने में जुटे हैं। 23 माह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने डोईवाला में सिपेट, हर्रावाला में 300 बेडेड अस्पताल और अब राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की सौगात दे दी हैं। इसके अलावा मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। नगर पालिका चुनाव में जिस गलती से भाजपा को अध्यक्ष पद की सीट गंवानी पड़ी, मुख्यमंत्री कम से कम लोकसभा चुनाव में यह गलती नहीं दोहराना चाहेंगे। यही वजह है मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सबका साथ सबका विकास नारे के साथ आगे बढ़कर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में जुटे हैं।
शनिवार को रानीपोखरी में आयोजित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की आधारशिला कार्यक्रम में जिस तरह लोगों की भीड़ उमड़ी उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विकास योजनाओं के प्रति जनता का विश्वास सरकार के प्रति बढ़ा है। कार्यक्रम स्थल काफी दूर होने के बावजूद आम जन मानस और भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या से मुख्यमंत्री खासे गदगद भी दिखे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के ओएसडी धीरेंद्र पंवार का फोकस भी डोईवाला क्षेत्र में विकास कार्यों को करना है।
मुख्यमंत्री क्षेत्र में यह कर चुके हैं विकास
मुख्यमंत्री ने डोईवाला विधानसभा को जुलाई माह में सिपेट संस्थान दिया। चार दिन पहले हर्रावाला में 300 बेड के कैंसर और जच्चा बच्चा अस्पताल की नींव रखी। सिंचाई और पेयजल के लिए निर्माणाधीन सूर्यधार बांध, डोईवाला में मुंसिफ कोर्ट शुरू कराना, सड़कों का जाल, पेयजल की प्रभावी व्यवस्था, देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे के लिए काम शुरू कराना शामिल है। मुख्यमंत्री की मंशा आने वाले दिनों में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में फिल्म सिटी बनाने, निफ्ट संस्थान के अलावा डोईवाला शुगर मिल में एथनॉल प्लांट लगाने समेत तमाम विकास कार्यों पर फोकस है।
विज्ञापन
राजनीतिक अंदाज में मिले त्रिवेन्द्र और निशंक
डोईवाला। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक कुछ अलग अंदाज में मिले। निशंक, मुख्यमंत्री के आने से कुछ देर पहले आ गए थे। सीएम के आने पर मंच से उतरकर पुष्पगुच्छ मुख्यमंत्री को देकर स्वागत किया। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने भी मुस्करा स्वागत को स्वीकार किया। दिग्गजों के कुछ अलग अंदाज में मिलना चर्चाओं में रहा।
मुख्यमंत्री से की खेल नीति बनाने की मांग
डोईवाला। वॉलीबाल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण कुमार सूद ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर प्रदेश की खेल नीति बनाने की मांग की। अवगत कराया कि खेलनीति के अभाव में राज्य खिलाड़ी पलायन को विवश हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल नीति ऐसी होनी चाहिए जिससे खिलाड़ियों को रोजगार मिल सके।