{"_id":"67b635aa2ce992f7080e0fdf","slug":"6753-candidates-will-appear-for-board-exam-at-29-examination-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-623593-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: डोईवाला ब्लॉक में 29 परीक्षा केंद्रों पर 6753 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: डोईवाला ब्लॉक में 29 परीक्षा केंद्रों पर 6753 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा
Thu, 20 Feb 2025 01:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
21 फरवरी से शुरू होने जा रही हाईस्कूल और इंटर की उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के लिए डोईवाला ब्लॉक में कुल 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 6753 परीक्षार्थी शामिल परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए विभाग की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
21 फरवरी को दसवीं का संगीत का और 12वीं का हिंदी का पेपर होगा। डोईवाला में संगीत के विद्यार्थी नहीं होने से पहले दिन 12वीं के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते का गठन किया गया है। जिसमें एक टीम ब्लॉक और एक जिले स्तर पर होगी। एक टीम में पांच शिक्षक या शिक्षा अधिकारी शामिल होंगे। ब्लॉक की टीम के लिए फाइल जिला शिक्षा अधिकारी के पास अनुमोदन के लिए भेजी गई है।
इस साल डोईवाला ब्लॉक में हाईस्कूल के कुल 3651 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। जिसमें 3606 संस्थागत और 45 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 3102 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें 3048 संस्थागत व 55 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। विकास खंड के कुल 42 विद्यालयों के परीक्षार्थी 29 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
--
21 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पेपर परीक्षा केंद्रों में पहुंचा दिए गए हैं। वहीं परीक्षा के लिए शिक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। इस बार बोर्ड परीक्षा में करीब 6753 परीक्षार्थी शामिल होंगे। - धनवीर सिंह बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी