फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   63 MW wind power project, the signing

63 मेगावाट विंड पावर प्रोजेक्ट पर हुए हस्ताक्षर

Wed, 04 Jan 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Wed, 04 Jan 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
63 MW wind power project, the signing
बडोदरा में पावर प्रोजेक्ट के समझौते पर हस्ताक्षर करते टीएचडीसी के पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala

गुजरात के बडोदरा में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के साथ 63 मेगावाट विंड पावर प्रोजेक्ट की खरीद समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


इस दौरान टीएचडीसी के महाप्रबंधक (वाणिज्यिक) अजय माथुर और गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (आईपीपी) सुश्री शैलेजा वाछराजानी ने एक-दूसरे को बधाई दी। टीएचडीसी कॉरपोरेट संचार के वरिष्ठ प्रबंधक कपिल देव प्रसाद दुबे ने बताया कि टिहरी एचपीपी 1000 मेगावाट और 400 मेगावाट कोटेश्वर एचईपी की कमीशनिंग के बाद जून 2016 में गुजरात के पाटन जिले में कार्य का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन


63 मेगावाट विंड पावर गुजरात के द्वारिका जिले में लगाया जा रहा है। इससे उत्पादित बिजली के खरीद के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। उन्होंने बताया कि इस प्लांट से लगभग 135 मिलियन यूनिट वार्षिक इलेक्ट्रिकल इनर्जी का उत्पादन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में वाणिज्यिक उपमहाप्रबंधक राजीव ढल, कंपनी सचिव एसक्यू अहमद, गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के जीयूपीएनएल के वाणिज्यिक महाप्रबंधक केपी जांगिड़, एएन खंभाटा और वीटी पटेल उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed