फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   सजगता से ही रोगों से बचाव संभव : डॉ. ऋतु

सजगता से ही रोगों से बचाव संभव : डॉ. ऋतु

Fri, 29 Mar 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
सजगता से ही रोगों से बचाव संभव :  डॉ. ऋतु
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इनरव्हील क्लब और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को रेलवे रोड स्थित प्रसाद हास्पिटल में महिला रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 125 महिलाओं को जांच के बाद निशुल्क दवाइयां दी गईं।
चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मेयर अनिता ममगाईं व राज्यमंत्री भगतराम कोठारी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर डॉ. ऋतु प्रसाद, डॉ. सावित्री उनियाल ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में करीब 125 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही कैंसर स्क्रीनिंग कर रोगों से बचने की सलाह दी गई। शिविर में महिलाओं को निशुल्क दवा भी दी गई। इस मौके पर डॉ. ऋतु प्रसाद ने बताया कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य के लिए प्रति सजग नहीं रहती हैं, इस वजह से कई रोग हो जाते हैं। प्रारंभिक अवस्था में ही जांच करके रोका जा सकता है। महिलाओं में गर्भाशय के मुख का कैंसर व ब्रेस्ट कैंसर की शिकायतें मुख्य रूप से पाई जाती हैं। अमेरिकन डीवीसी मशीन ऐसी है जो प्रारंभिक अवस्था के कैंसर को पकड़ लेती है। इसी प्रकार ब्रेस्ट लाइट भी कैंसर को पकड़ने का लेटेस्ट उपकरण हैं। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष रेखा गर्ग ने बताया कि क्लब समय-समय पर चिकित्सा शिविरों का आयोजन करता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. हरिओम प्रसाद, डॉ. हरीश द्विवेदी, यूएस खरोला, डॉ. एसजी उनियाल, डॉ. रोहित उपाध्याय, डॉ. बीएम सोनी, डॉ. राकेश, विशाल तायल, जितेंद्र वर्थवाल, हिमांशु गुलाटी, नवीन अग्रवाल, नितिन गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, बलवंत डंग, सुशील गोयल, विनोद अग्रवाल, सलोनी गोयल, ऋतु अग्रवाल, अंजू मित्तल, गीता धीर, पूजा गुप्ता, ममता अग्रवाल, वीना जोशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed