फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   दिंगबर जैन समाज का पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

दिंगबर जैन समाज का पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

Mon, 11 Feb 2019 01:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
दिंगबर जैन समाज का पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । दिगंबर जैन समाज की ओर से छह दिवसीय पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हो गया है। इस दौरान ध्वजारोहण के साथ ही घट शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। रविवार को पुराने रोडवेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के तहत विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व मेयर अनिता ममगाईं ने भगवान महावीर का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर जैन पंचायती मंदिर शांति नगर से घट कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

घट कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर रेलवे रोड, हरिद्वार रोड होते हुए जैन मंदिर पहुंची। यहां पर पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल पर विशेष पूजा अर्चना के बाद घट कलश की स्थापना की गई। सुरत्नसागर महाराज के सानिध्य में प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों की विधिवत घोषणा की गई। शांतिधारा का सौभाग्य नरेंद्र कुमार जैन, सतेंद्र कुमार जैन, राकेश कुमार जैन को प्राप्त हुआ है। सुरत्नसागर महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि धर्म एवं धर्मात्माताओं के लिए मंदिर और मूर्ति परम आधार है। मूर्ति हमारे आत्म स्वरूप को निखारने में उसी प्रकार सहायक हैं जिस प्रकार मुख देखने में दर्पण सहायक होता है।
विज्ञापन

संध्याकाल में भव्य इंद्र दरबार को सजाया गया इसके अलावा माता मरूदेवी के 16 स्वप्न दर्शन का वर्णन बताया गया। इसके बाद मध्य रात्रि को गर्भ कल्याणक क्रियाओं के तहत भगवान ऋषभ देव की गर्भ के दौरान क्रियाकलापों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ओमपाल जैन, पीके जैन, रमेशचंद्र जैन, बलवीर जैन, श्रवण जैन, राकेश जैन, वकील चंद जैन, सुशील जैन, ऋषभ जैन, नरेंद्र जैन, विकाश जैन, अंकुर जैन, राहुल जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed