फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   600 pilgrims leave for Chardham in 20 vehicles

20 वाहनों से 600 तीर्थयात्री चारधाम रवाना

Sun, 17 Oct 2021 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
600 pilgrims leave for Chardham in 20 vehicles
टीजीएमओयू के यात्रा व्यवस्थापक धीरज रावत ने बताया कि तीन चार दिनों से तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। बाहरी राज्यों के यात्री ऋषिकेश पहुंच रहे हैं, यहां से अलग कंपनियों की बसों से चारधाम की यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को टीजीएमओयू की 20 बसों में राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और पंजाब के 600 तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुए। तीर्थनगरी में यात्रियों की संख्या बढने से ट्रांसपोर्टर खुश हैं। उत्तराखंड परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया इस सप्ताह काफी अच्छी संख्या में यात्री अलग धामों के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि यदि दर्शन करने की बंदिश पहले ही समाप्त की जाती तो अब तक करीब 75 प्रतिशत यात्रा हो जाती।
विज्ञापन

ई-रिक्शा को शहरी क्षेत्र में परमिट का होगा विरोध
ऋषिकेश। शहरी क्षेत्र में ई-रिक्शा को परमिट दिए जाने के विरोध में विक्रम, टैक्सी और ऑटो यूनियन ने बैठक की। ऑटो विक्रम चालकों ने 21 अक्तूबर को एआरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन का ऐलान किया है। विक्रम टैम्पो महासंघ उत्तराखंड के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि पहले से शहर में 1300 विक्रम और करीब 500 से अधिक ऑटो हैं। ई-रिक्शाओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। क्षेत्र में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। बैठक में विजयपाल सिंह रावत, त्रिलोक भंडारी, सुनील शर्मा, वीरेंद्र सिंह सजवाण, हरिमोहन, पंकज वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed