फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   550 patients registration in cataract camp

मोतियाबिंद के 550 मरीजों ने करवाया पंजीकरण

Sun, 27 Nov 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। 
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।  Updated Sun, 27 Nov 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
550 patients registration in cataract camp
स्वामी शुकदेवानंदन चिकित्सालय में 13 दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर - फोटो : amar ujala.
परमार्थ निकेतन आश्रम द्वारा संचालित स्वामी शुकदेवानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में शनिवार से 13 दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर शुरू हुआ। शिविर के दौरान 550 मोतियाबिंद मरीजों ने ऑपरेशन के लिए पंजीकरण करवाया। शिविर में आस्ट्रेलिया से आए हुए 22 चिकित्सक मोतियाबिंद के ऑपरेशन करेंगे।
विज्ञापन


आश्रम अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, डा. पूर्णिमा रॉय, डा. रवि कौंशल ने शनिवार को संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करना ही सच्ची साधना है। निस्वार्थ सेवा ही मानव को मानव से जोड़ती है। शिविर सात दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर डा. भोजराज, डा. मनोज पटेल, डा. प्रेमिक नागर, डा. मुस्तफा पारिख, डा. किशोर पाऊजा, डा. जनक शाह, डा. रघु वर्मा, डा. शेलजा चतुर्वेदी, डा. जयचंद्रा, वासवी पटेल, प्रेमराज, प्रेमचंद्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed