{"_id":"5918ab834f1c1b2e14850d80","slug":"54-students-win-karatey-belt","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 छात्रों ने जीती कराटे बेल्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54 छात्रों ने जीती कराटे बेल्ट
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
Updated Mon, 15 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
दून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में प्रमाण पत्रों के साथ कराटे प्रशिक्षु।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंपलीट हेल्थ एंड मार्शल आर्ट एकेडमी की ओर से रविवार को व्यापार सभा में बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 54 छात्र-छात्राओं ने कठिन परीक्षा पास कर ब्राउन बेल्ट, परपल, ब्लू, ग्रीन और ओरेंज बेल्ट हासिल की।
मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी निहारिका भट्ट ने तीर्थनगरी के कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कराटे को सबसे बड़ा हथियार बताया। कहा कि जल्द उत्तराखंड पुलिस की ओर से बालिकाओं के लिए व्यापार सभा में पंद्रह दिवसीय निशुल्क कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान वक्ताओं ने एकेडमी अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को कराटे प्रशिक्षण देने के लिए निशुल्क कैंप लगाने की मांग की। इस मौके पर व्यापार सभा अध्यक्ष नवल कपूर व नगर कांग्रेस कार्यकारणी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र, इंद्र कुमार गोदवानी, सुभाष कोहली, देवेश्वर रतूड़ी, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन