फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   एम्स से निष्कासित कर्मियों ने शुरू किया अनशन

एम्स से निष्कासित कर्मियों ने शुरू किया अनशन

Mon, 25 Feb 2019 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
एम्स से निष्कासित कर्मियों ने शुरू किया अनशन
ब्यूरो /अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश से निष्कासित कर्मचारियों ने अपना क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। निष्कासित कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी बहाली नहीं की जाती है, उनका क्रमिक अनशन जारी रहेगा। रविवार को एम्स निष्कासित कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में एम्स के समीप काली कमली के आगे निष्कासित कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन शुरू किया। इससे पहले पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।
विज्ञापन

क्रमिक अनशन पर दीपक रयाल, मनोज बिष्ट, अरविंद हटवाल, दीपक गुसाईं, अमित बलोनी बैठे। इस दौरान यशवीर सिंह, सुनील खंडूरी, युद्धवीर सिंह चौहान, नवीन शर्मा, विवेक भंडारी, गोवर्धन बलूनी, दीपक गुसाईं, मनोज बिष्ट, पवन नेगी, सुमन चौहान, कुलदीप ममगाई, अमित बलोनी, गीताराम कुलियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कोट्स
हमारे यहां तीन वर्गों में आउटसोर्सिंग से पद भरे गए थे। इनमें स्टोर कीपर/क्लर्क, हास्पिटल अटेंडेंट और लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के पद शामिल हैं। आउटसोर्सिंग के तहत भर्ती किए जाने के दौरान अनुबंधपत्र पर हस्ताक्षर करवाया गया था कि स्थायी भर्तियां होने पर पद से हटाया जाएगा। हाल ही में नर्सिंग के पदों पर भी करीब 600 स्थायी भर्तियां की गई हैं। इसके तहत भी अनुबंधों के आधार पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हटाया जाएगा। पूरी प्रक्रिया नियमों के दायरे में पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरीश मोहन थपलियाल, पीआरओ, एम्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed