{"_id":"5c2e7357bdec22569632ff61","slug":"51546548055-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक गीतों की प्रस्तुति के साथ शुरू हुआ शरदोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक गीतों की प्रस्तुति के साथ शुरू हुआ शरदोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ऋषिकेश शरदोत्सव मेले का बृहस्पतिवार को लोकगीतों के साथ शुभारंभ किया गया। इस दौरान लोकगायक धूम सिंह रावत ने मेरी गाजणा..., मेरा पहाड़ मां दिदों ढोल दमों बाजला..., तिबारी मां बैठी होली सौंजड्या मेरी..., मोहना तेरी मुरू ली बाजि, ग्वाल-बालों का संग तो वहीं लोक गायिका पूजा सेमवाल ने मी छो बांद गढ़वाली एवं मैं नी आंदी राजू तेरी गाड़ी मा.... आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। गायक राजेंद्र ढौंडियाल ने भी गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भरत विहार स्थित मैदान में ऋषिकेश शरद महोत्सव मेले का शुभारंभ राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी, गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजे नेगी, समाजसेवी कमल सिंह राणा, समाज सेविका कुसुम जोशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी ने कहा कि मेले के माध्यम से हमें कई वस्तुओं को जानने का मौका मिलता है। मेला एक ऐसी चीज है जहां बड़े से लेकर छोटों में उत्साह देखने को मिलता है।
वहीं सांस्कृतिक टीम की ओर से रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति पेश की गई। कार्यक्रम का संचालन उत्तम असवाल ने किया। मेले का संयोजक प्रेम शंकर बबलू, अंकुर शर्मा, मनोज शर्मा ने बताया कि मेला सात जनवरी तक चलेगा। इसमें हर दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को स्थानीय बच्चों के डांस, सिंगिग व मॉडलिंग की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस मौके पर धर्मेंद्र पयाल, विमला नौटियाल, उषा डोभाल, दिनेश सकलानी, दीपक नौटियाल, दिनेश शर्मा, महादेव कुड़ियाल, दीपक रयाल, पार्षद तनु तेवतिया, अंकुर चौहान आदि उपस्थित रहे।