{"_id":"6137c61e8ebc3eb6f9738c73","slug":"50-problems-solved-in-tehsil-day-rishikesh-news-drn389727935","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी का जलस्तर घटते ही वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी का जलस्तर घटते ही वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम हुआ शुरू
विज्ञापन
जाखन नदी में हाथ पकड़कर लोगों को नदी पार कराते स्थानीय लोग
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। रानीपोखरी में जाखन नदी में सोमवार की रात को अचानक जलस्तर बढ़ने से वैकल्पिक मार्ग (काजवे)का कुछ हिस्सा बह गया। मार्ग बहने के बाद लोनिवि ने दोबारा वैकल्पिक मार्ग निर्माण का काम शुरु कर दिया है।
मंगलवार को जाखन नदी जलस्तर घटने के बाद लोक निर्माण विभाग ने तीन अलग-अलग स्थानों पर ह्यूम पाइप से पानी की निकासी व्यवस्था बनाई गई। इसके बाद विभाग की टीम वैकल्पिक मार्ग बनाने की तैयारियों में जुट गई थी। वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त करने के लिए तीन जेसीबी और रोड रोलर मौके पर काम में लगाए गए। नदी का पानी का वेग इतना तेज था कि नदी के पानी के साथ पेड़ों के टहनियां भी बहकर आ गई थी। लोनिवि ने पानी की निकासी के लिए 15 ह्यूम पाईप डाले दिए थे। इनमें से दो ह्यूम पाइपों के भीतर मलबा भर गया था। अभी विभाग ने कुल 60 ह्यूम पाइप डालने हैं।
नदी के नदी के पानी को तीन हिस्सों मेें बांटा
सोमवार को जाखन नदी का अचानक जल स्तर बढने के बाद लोनिवि ने जाखन नदी की पानी को तीन धाराओं में बांट दिया है। जबकि वैकल्पिक मार्ग निर्माण के दौरान के लोनिवि को जाखन नदी के जलस्तर बढने की उम्मीद नहीं थी। अब मंगलवार की रात को नदी का पानी फिर वैकल्पिक मार्ग को बहाकर ले जाए, इसके लिए लोनिवि ने सुबह सबसे पहले पानी को अलग धाराओं में निकालने का काम किया।
विज्ञापन
मंगलवार से संचालित होनी थी रोडवेज की बस
रानीपोखरी के वैकल्पिक मार्ग पर मंगलवार को से रोडवेज की बसों का संचालन होना था। रोडवेज के अधिकारी सोमवार की शाम को रानीपोखरी जाकर रास्ते वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण कर आ गए थे। रोडवेज के एजीएम की ओर से इस मार्ग पर बसों को संचालित करने के आदेश जारी कर दिए थे।

जाखन नदी का जलस्तर बढने के बाद निरीक्षण करते लोनिवि के अधिकारी- फोटो : RISHIKESH

जाखन नदी का जल स्तर बढने से पानी के साथ बहे वायर क्रेट- फोटो : RISHIKESH

रानीपोखरी जाखन नदी के पानी को अलग धारा में निकालने के लिए ह्यूम पाईप लगाते लोनिवि के कर्मचारी।- फोटो : RISHIKESH