{"_id":"5c71ad01bdec2273ac45f3e2","slug":"41550953729-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो प्रयास करता है, भाग्य भी उसी का देता है साथ: प्रेमचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो प्रयास करता है, भाग्य भी उसी का देता है साथ: प्रेमचंद
विज्ञापन
premchand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित ज्योति स्पेशल स्कूल के रजत जयंती समारोह के दूसरे दिन का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने मार्च पास्ट कर विधानसभा अध्यक्ष को सलामी दी। विस अध्यक्ष ने कहा कि ज्योति स्पेशल स्कूल का उद्देश्य विशेष बच्चों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, जीवन के प्रति उत्साह पैदा करना एवं वृहद स्तर पर बच्चों का शारीरिक, मानसिक, व्यावहारिक व सामाजिक विकास करना है। ज्योति स्पेशल स्कूल विशेष बच्चों के उत्साहवर्द्धन के लिए अंतरराज्यीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन कर सराहनीय कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अमेरिकन स्कूल ऑफ पेरिस (फ्रांस) से आए हुए शिष्टमंडल एवं छात्र-छात्राओं का भी देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत किया। अमेरिकन स्कूल ऑफ पेरिस (फ्रांस) के आए हुए छात्र-छात्राओं ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। सुनील थपलियाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हर्षवर्धन शर्मा, प्रधानाचार्य ज्योति स्पेशल स्कूल कमलेश मारिया, आईडी जोशी, मधुसूदन शर्मा, प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, मेजर गोविंद रावत, रंजन अंथवाल, विमला रावत, पंकज शर्मा, डीके वाजपेई, विनय उनियाल, कैप्टन गोविंद सिंह रावत, गोपाल क्षेत्री आदि उपस्थित रहे।
200 मीटर दौड़ में ज्योति स्पेशल अव्वल
समारोह के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान 200 मीटर दौड़ में ज्योति स्पेशल स्कूल प्रथम, संकल्प सहारनपुर द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। मार्च पास्ट में ज्योति विशेष स्कूल प्रथम, वीएमके हल्द्वानी के द्वितीय तथा आशादीप मुजफ्फरनगर तृतीय स्थान पर रहा। इसके अलावा 100 मीटर की दौड़ में वीएमके हल्द्वानी प्रथम, ज्योति विशेष स्कूल द्वितीय तथा गोल्डन की आशा देहरादून तृतीय स्थान पर रहा।