{"_id":"5c607f16bdec22736355153f","slug":"41549827862-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंतोत्सव पर भगवान भरत की शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंतोत्सव पर भगवान भरत की शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। वसंतोत्सव पर शहर में भगवान भरत की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की तादात में श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने भगवान भरत की डोली के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर धर्मयात्रा का स्वागत किया। हृषिकेश महोत्सव के चौथे दिन वसंत पंचमी पर्व के अवसर पर ब्रह्ममुहूर्त में पौराणिक श्री भरत मंदिर में पूजा अर्चना की गई। झंडा चौक पर आयोजन समिति के सदस्यों ने सुबह ध्वजारोहण कर वसंतोत्सव के चौथे दिन का विधिवत शुभारंभ किया।
दोपहर करीब एक डेढ बजे प्राचीन श्री भरत मंदिर के महंत अशोक प्रपन्न शर्मा के सानिध्य में हृषीकेश भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मायाकुंड स्थित केवलानंद चौक, रामानंद घाट होते हुए गंगातट पर पहुंची। यहां श्री भरत भगवान की डोली को स्नान कराया गया। इसके बाद यात्रा सुभाष चौक, मुखर्जी चौक, लक्ष्मणझूला रोड, क्षेत्र रोड, पुराना टिहरी बस अड्डा, झंडा चौक से होते हुए मंदिर पहुंची। इस अवसर पर वसंतोत्सव समिति के संयोजक हर्षवर्धन, अध्यक्ष मेयर अनिता ममगाईं, दीप शर्मा, विनय उनियाल, जयेंद्र रमोला, डीबीपीएस रावत, गोविंद रावत, पंडित रवि शास्त्री, शिव मोहन मिश्र, सुनील दत्त थपलियाल, रंजन अंथवाल, रीना शर्मा, राकेश मियां आदि उपस्थित रहे।
पीतांबरी परिधानों में उमड़े श्रद्धालु
वसंत पंचमी के अवसर पर श्री भरत भगवान की डोली यात्रा में कई श्रद्घालु पीले परिधानों में शामिल हुए। इस दौरान पुरुषों ने पीली टोपी, जबकि महिलाएं पीली साड़ी व युवतियों ने पीले सूट में शामिल होकर वासंतिक संदेश दिया। यात्रा के दौरान लोगों ने पीला-लाल गुलाल उड़ाकर व एक-दूसरे को तिलक लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य परीक्षण वेदांश और समायरा रहे अव्वल
वसंतोत्सव के अंतर्गत बेबी शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब 185 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता एक से तीन तथा तीन से पांच आयु वर्ग के बीच आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एक से तीन आयु वर्ग में वेदांश आनंद प्रथम, आव्या द्वितीय, सानी तृतीय स्थान पर रहे। जबकि तीन से पांच आयु वर्ग में समायरा भट्ट, आंशिक सिंह, अरनव आनंद ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। डा. विनीता पुरी, डा. मीनाक्षी, डा. ज्योति दरबारी, रीना शर्मा ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मेला सचिव विनय उनियाल, प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, मेजर गोविंद सिंह रावत, धीरेन्द्र जोशी, रंजन अंथवाल आदि उपस्थित रहे।
बैंड की प्रस्तुति पर खूब झूमे युवा
वसंतोत्सव के चौथे दिन शाम छह बजे कर्तव्य बैंड के सदस्यों ने बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरूआत वंदे मातरम से शुरू हुई। इसके बाद दर्दे डिस्को, दिवानी मस्तानी, गुुलाबी आंखें, उड़े जब-जब जुल्फें तेरी, दिल दियां गल्ला, लग जा गले आदि बॉलीवुड गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। बैंड की टीम में बैंड के निर्देशक वैभव गर्ग, मोहन शर्मा, विश्वजीत विश्वास, अनुज कुमार, ऋषिकांत, सरोज तथा विजय भट्ट आदि उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
ऋषिकेश। वसंत पंचमी पर्व के अवसर पर तीर्थनगरी के गंगा घाटों पर ब्रह्मुहूर्त से ही श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्घालुओं ने गंगा स्नान पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मनइच्छा की कामना की। रविवार को सुबह से ही तीर्थनगरी के त्रिवेणी घाट, 72 सीढ़ी, सांई घाट, रामानंद घाट, चंद्रेश्वर घाट, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, रामझूला, लक्ष्मणझूला, तपोवन क्षेत्रों के गंगा घाटों पर श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रात: गंगा स्नान करने के बाद श्रद्घालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। वसंत पंचमी पर्व के अवसर पर तीर्थनगरी क्षेत्र में लोग पीले रंग के वस्त्र पहने दिखे। श्रद्घालुओं ने विद्या की आराध्य देवी मां शारदा के मंदिर जाकर उनकी आराधना की।