{"_id":"62c330743b34a00952417213","slug":"4-93-crore-will-be-spent-to-change-the-direction-of-the-river-s-flow-rishikesh-news-drn416337571","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी के बहाव की दिशा बदलने के लिए खर्च होंगे 4.93 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी के बहाव की दिशा बदलने के लिए खर्च होंगे 4.93 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त और विधायी मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने चक जोगीवाला, साहब नगर के नदी किनारे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नदी के बहाव को दूसरी दिशा में परिवर्तित करने के लिए सीसी स्कबर बनाए जाएंगे। इस पर 4.93 करोड़ रुपये खर्चा आएगा। यह काम नाबार्ड के माध्यम से किया जाएगा। वित्त मंत्री ने बताया था कि मानसून से पहले सौंग और जाखन नदी के जल से कटाव रोकने के लिए चैनलाइजेशन के साथ जीआई वायरक्रेट लगाने के निर्देश दिए।
डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि ग्राम चक जोगीवाला, साहबनगर आबादी क्षेत्र में फैला हुआ है। बरसात के दौरान सौंग और जाखन नदी की बाढ़ से यहां की आबादी प्रभावित होती है। वर्ष 2013 की आपदा के बाद से नदी का बहाव किसानों की उपजाऊ भूमि की ओर हो गया, जिसके चलते गांव में निवासरत लोगों के खेेतों के बहने का खतरा पैदा हो जाता है।
वित्त मंत्री ने बताया कि इस क्षेत्र में 450 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण होना है, जो बाढ़ सुरक्षा का कार्य करेगी और उपजाऊ क्षेत्र में नदी का बहाव को आने से रोकेगी। यह कार्य मानसून के बाद शुरू किया जाएगा। वर्तमान में मानसून से पहले इस वर्ष बाढ़ से निपटने को चैनलाइजेशन के साथ जीआई वायरक्रेट लगाई जा रही है, जो नदी से बाएं तट की सुरक्षा करेगी। उन्होंने अधिकारियों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नदी के बहाव को किनारे से दूसरी दिशा में परिवर्तित करने के लिए सीसी पर स्कबर बनाए जाएंगे। यह कार्य 4.93 करोड़ की लागत से नाबार्ड माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीसी उनियाल, सहायक अभियंता अनुभव नौटियाल, कनिष्ठ अभियंता दिनेश कुमार, ब्लाक प्रमुख भगवान पोखरियाल, देवेंद्र नेगी, सोबन सिंह कैंतुरा, अमर खत्री, अंबर गुरुंग, माया राम पैन्यूली, शैलेंद्र रांगड़, धनेश नेगी, धर्म सिंह चौहान सहित ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।