फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   During encroachment and Polythene Hatao campaign protest

ऋषिकेश : अतिक्रमण व पॉलिथीन हटाओ अभियान के दौरान, कर्मचारियों पर लगाया अभद्रता का आरोप

Tue, 07 May 2019 09:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
During encroachment and Polythene Hatao campaign protest
प्रतीकात्मक

रेडीमेट गारमेंट्स महासंघ व व्यापार सभा घाट रोड ने नगर क्षेत्र में चलाए जा रहे अतिक्रमण व पॉलिथीन हटाओ अभियान के दौरान निगम कर्मचारियों पर व्यापारियों से अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सोमवार को रेडीमेट गारमेंट्स व व्यापार सभा घाट रोड ने संयुक्त रूप से महासंघ के अध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर पवन शर्मा ने बैठक में पहुंचे मुख्य नगर आयुक्त चतर सिंह चौहान को निगम कर्मचारियों की ओर से की जा रही अभद्रता की जानकारी दी। मुख्य नगर आयुक्त चतर सिंह चौहान ने कहा कहा कि निगम कर्मचारियों की अभद्रता की शिकायतों का वह स्वयं जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्लास्टिक की पॉलिथीन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। 50 माइक्रोन से कम की पॉलिथीन कोई भी व्यापारी इस्तेमाल नहीं करेगा। इसके अलावा प्रतिष्ठानों के आगे छज्जों की लंबाई मानकों से ज्यादा न हो और नालियों पर लगने वाले जाल सड़क के लेवल में हो। इस अवसर पर पंकज गुप्ता, ललित मोहन मिश्र, कपिल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, दिनेश अरोड़ा, केवल कृष्ण, हर्षित गुप्ता, सुरेंद्रमोहन पाहवा, प्रदीप जुटेजा, सुरेंद्र चावला, अशोक सीकरी, राजू वर्मा, तनुज अरोड़ा, राहुल शर्मा, अखिलेश गुप्ता, मनोज टुटेजा, नवीन भारद्वाज, अशोक शर्मा, शिवचरण गुप्ता, हैप्पी ग्वाड़ी, नितिन ग्वाड़ी, आशु गुप्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed