{"_id":"5ca513f5bdec2214676ab644","slug":"31554322421-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: गुमानीवाला में हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, फसल रौंदी, दीवार भी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: गुमानीवाला में हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, फसल रौंदी, दीवार भी तोड़ी
Thu, 04 Apr 2019 03:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 04 Apr 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगली हाथियों ने मंगलवार देर रात गुमानीवाला वार्ड-4 में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के झुंड ने कई किसानों की गेहूं की फसल रौंद डाली और एक मकान के चारदीवार भी तोड़ दी। ग्रामीणों ने मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
घटना मंगलवार देर रात की है। गुमानीवाला वार्ड-4 के ग्रामीणों के अनुसार हाथी सबसे पहले सुमनलाल भट्ट के खेतों में पहुंचे थे। इसके बाद सूरजमणि जोशी, हीरामणि जोशी की फसल तहसनहस कर डाली। इसके बाद एक मकान की चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे गमले तोड़ दिए।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि हाथियों की वजह से खेती करना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा अन्य जंगली जानवर भी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी पैन्यूली ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं पूर्व उप प्रधान किशोरी पैन्यूली ने किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन