फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   मत डालना है अधिकार, हमसे बनती है सरकार

मत डालना है अधिकार, हमसे बनती है सरकार

Sat, 26 Jan 2019 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
मत डालना है अधिकार, हमसे बनती है सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

श्यामपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज, वीरभद्र के राष्ट्रीय सेवा योजना व एनसीसी कैडटों ने शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान पर सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की गई।

राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल से शुरू हुई रैली को प्रधानाचार्य ओम प्रकाश जोशी ने झंडी दिखाकर रवाना गया। रैली आईडीपीएल कॉलोनी से होते हुए तमाम क्षेत्रों में घूमी। इस मौके पर बच्चों ने मत डालना है अधिकार, हम से बनती है सरकार। वोट डालने जरूर जाएं, अपनी पसंद की सरकार बनाएं आदि नारे लगाए। रैली में कार्यक्रम अधिकारी विजय पाल सिंह, एनसीसी ऑफिसर सुशील रावत, जेपी कुश्वाह, हरेंद्र सिंह राणा, रामप्रसाद, मनोज कुमार गुप्ता आदि शामिल रहे। उधर, गुमानीवाला के कई क्षेत्रों में वीवी पैट की प्रक्रिया मतदाताओं को बताई गई। नव चेतना विद्यालय बूथ पर भी ईवीएम की जानकारी दी गई। इस मौके पर तहसील से त्रिलोचन पांडे, अपर सहायक अधिकारी धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed