फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   30 children on 14 seats, overloaded vehicle caught

Rishikesh News: 14 सीटों पर 30 बच्चे, रानीपोखरी में पकड़ा गया ओवरलोड वाहन

Sat, 31 Jan 2026 01:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 31 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
30 children on 14 seats, overloaded vehicle caught
रानीपोखरी में इस वाहन में बिठाए गए थे 30 स्कूली बच्चे- संवाद
रानीपोखरी में परिवहन विभाग की कार्रवाई ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के प्रति बरती जा रही गंभीर लापरवाही को बेनकाब किया है। जांच के दौरान एक 14 सीटर वाहन में क्षमता से दोगुने से भी अधिक, यानी 30 बच्चों को भरा पाया गया, जो सड़क सुरक्षा मानकों का खुलेआम उल्लंघन है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि इस जानलेवा जोखिम के बावजूद परिवहन विभाग की टीम ने केवल चालान काटकर वाहन को छोड़ दिया। यह घटना न केवल स्कूल संचालकों की संवेदनहीनता को दर्शाती है, बल्कि प्रशासन की ढीली कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को परिवहन विभाग की बाइक स्क्वायड टीम रानीपोखरी क्षेत्र में वाहनाें की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान भट्टनगरी की ओर एक वाहन हाईवे पर आया। बाइक स्क्वायड टीम ने वाहन को रोककर चेक किया तो 30 स्कूली बच्चे बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान वाहन चालक ने बताया कि यह वाहन रानीपोखरी के एक स्कूल में बच्चों को ले जाता है। जब टीम ने उससे सवाल किया कि इसे स्कूल वाहन के रूप पंजीकृत क्यों नहीं किया तो चालक बगलें झांकने लगा।
टीम की ओर से वाहन का 1500 रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया। परिवहन निरीक्षक जेठू सिंह ने बताया कि संबंधित 14 सीटर वाहन में 30 बच्चों को बैठाया गया था। वाहन का 1500 रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया है। संबंधित चालक को अपने वाहन को स्कूल वैन में पंजीकृत कराने, सुरक्षा जाली लगाने, अग्निशमन यंत्र लगाने के लिए कहा गया है। यदि वाहन दोबारा नियमों के विरुद्ध संचालित हुआ तो सीज किया जाएगा।

---



व्यावसायिक वाहनों से ढोए जा रहे थे स्कूली बच्चे

21 नवंबर 2025 को खदरी खड़कमाफ की एक स्कूल के छात्र व्यावसायिक वाहन से ढोए जा रहे थे। इस वाहन में सुरक्षा के इंतजाम न होने से स्कूली छात्रों ने गर्दन और हाथ बाहर निकाले थे। वाहन चालक इससे बेखबर था। परिवहन विभाग ने संबंधित वाहन चालक को अपने वाहन का परमिट स्कूल वाहन का लेने का निर्देश देकर छोड़ दिया था।



---

न सीसीटीवी कैमरे, न फायर सिलिंडर


ऋषिकेश क्षेत्र में संचालित स्कूली वाहनों में यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। कई वाहन ऐसे हैं जिनमें सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। कुछ में लगे हैं लेकिन नियमित काम नहीं कर रहे हैं। कई में फायर सिलिंडर नहीं हैं। कई वाहन ऐसे हैं, जिनमें अग्निशमन सिलिंडर तो लगे हैं लेकिन उसकी मियाद खत्म हो चुकी है। परिवहन विभाग भी इन वाहनों को सीज करने के बजाय चालान काटकर रस्म पूरी कर देता है।

---



32 स्लीपर सीटर बस में बैठे थे 100 स्कूली छात्र

ऋषिकेश क्षेत्र में शैक्षिक भ्रमण पर आए राजस्थान के धौलपुर जिले के एक स्कूल के 100 छात्रों को 32 स्लीपर सीटर बस में भरा गया था। पांच जनवरी को एआरटीओ ऋषिकेश ने इस बस को पकड़ा था। इस बस का चालान काटकर इसे सीज कर दिया गया था।




---

कोट-



स्कूली छात्रों के जीवन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्कूलाें में जितने भी वाहन संचालित हो रहे हैं उन्हें नियमानुसार चलना होगा। स्कूल प्रबंधन को भी समय-समय पर अपने वाहनों को देखना चाहिए। जो भी वाहन नियमों का उल्लंघन करेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - रावत सिंह कटारिया, एआरटीओ प्रशासन (ऋषिकेश)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed