{"_id":"6158be7c8ebc3e09e4119928","slug":"28-cyclists-ran-for-muzaffarnagar-rishikesh-news-drn392240494","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर के लिए दौड़े 28 साइकिल सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर के लिए दौड़े 28 साइकिल सवार
विज्ञापन
त्रिवेणी घाट गांधी स्तंभ से उत्तराखंड शहीद स्मारक रामपुर तिराहा तक मुजफ्फरनगर साईकिल से पहुंच?
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। रेड राइडर्स साइकिल क्लब ने त्रिवेणीघाट स्थित गांधी स्तंभ से उत्तराखंड के शहीदों के स्मारक रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर तक साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए शनिवार सुबह 4:30 बजे राइडर्स मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए। यात्रा हरिद्वार, रुड़की, नारसन होते हुए सुबह 9:55 पर रामपुर तिराहे पर पहुंची।
रेड राइडर्स साइकिल क्लब के संरक्षक जयेंद्र रमोला और अध्यक्ष दीपक नेगी व साइकिल यात्रा समिति के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया कि वे लोग सुबह त्रिवेणीघाट गांधी स्तंभ से गुरुकुल कांगड़ी चौक, आईआईटी रुड़की कॉलेज गेट, गुरुकुल नारसन व बरला टोल प्लाजा होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंचे। करीब 105 किमी की यात्रा में 28 साइकिल राइडर्स ने भाग लिया। यात्रा में साइकिल यात्रा में नीरज शर्मा, जितेंद्र बिष्ट, विपिन शर्मा, सरदार बूटा सिंह, कुलदीप असवाल, डा. नीति, शैलेश भंडारी, राजेश सूद, देवेन्द्र राजपूत, नरेन्द्र कुकरेजा, विक्रम शेडगे, विक्की प्रजापति, सरदार जगमीत सिंह, अपूर्व त्रिवेदी, जयवर्धन रमोला, मणीनिधी जाटव, जन्मजेय तोमर, विनायक सूद आदि थे।
फोटो-
ब्लू राइर्डस ने शहीदों की याद में निकाली साइकिल रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। ब्लू राइडर साइकिल क्लब की ओर से गांधी जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं उत्तराखंड अमर शहीदों की स्मृति में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। ज्योति प्रकाश शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट और अजय गर्ग ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
शनिवार को साइकिल यात्रा पीडब्ल्यूडी, श्यामपुर चौकी, गुमानीवाला, गीतानगर, परशुराम चौक, अंबेडकर चौक, जीजीआईसी स्कूल, घाटचौराह, गांधी स्तंभ त्रिवेणी घाट पर समाप्त हुई। रैली ने देहरादून रोड गोपाल कुटी में पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के शहीदों के चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गंगासभा के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा ने त्रिवेणीघाट में रैली का स्वागत किया। पार्षद राकेश सिंह और जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने संयुक्त रुप से सभी साइकिल राइडरों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मनोज सेठी, अब्दुल रहमान, संजय शर्मा, संजय गुप्ता, विजेंद्र रतूड़ी, भरत गुसाईं, अश्वनी ब्यास, यशपाल चौहान, सुदेश शर्मा, सौरभ नैथानी, सुनील प्रभाकर, अशोक नेगी, कमलेश डगंवाल, पंकज बेजा, नटवर श्याम,नवीन भट्ट, मनोज रावत, मुकेश जैन, मुकेश कृषाली आदि शामिल थे।