{"_id":"60f334c28ebc3e5f2b7797d1","slug":"250-saplings-planted-in-srhu-rishikesh-news-drn3847774184","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी परिसर में 250 पौधे रोपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी परिसर में 250 पौधे रोपे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला। स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी में उत्तराखंड लोक पर्व हरेला के तहत गो ग्रीन कैंपस अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 250 पौधों को रोपा गया। विश्वविद्यालय प्रांगण में चलाए गए अभियान का शुभारंभ कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने किया। उन्होने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर विश्वविद्यालय स्पष्ट विजन के साथ काम कर रहा है। लोक पर्व हरेला प्रकृति पूजन और पर्यावरण सरंक्षण का प्रतीक है। यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो ही मानव जाति का अस्तित्व बना रहेगा। विश्वविद्यालय परिसर में जामुन, लीची, आंवला, पीपल, हल्दू, अमल्तास, गुलमोहर आदि प्रजातियों के 250 पौधे रोपे गऐ। इस दौरान एस्टेट ऑफिसर अमरेंद्र कुमार, विदिप्त धस्माना आदि थे।
पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
डोईवाला। महिला उत्थान और बाल कल्याण संस्थान की ओर से हरेला पर्व के तहत चांदमारी निर्मल फार्म में पौधरोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विजय चौहान, कमल गोला, नरेन्द्र नेगी,सुंदर लोधी, रामचंद्र, मुकेश कुमार, किशन कुमार, राजेन्द्र सिंह, श्रवण सिंह आदि थे।