फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   22 people including nine forest workers were found positive

नौ वन कर्मियों सहित 22 लोग पॉजिटिव पाए गए

Sun, 11 Oct 2020 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
22 people including nine forest workers were found positive
मुनिकिरेती ढालवाला क्षेत्र में कोविड़ की जांच कराते लोग। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। मुनिकीरेती क्षेत्र में डीएफओ कार्यालय के नौ वन कर्मियों सहित कुछ 22 लोग कोरोना संक्रमित मिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी फकोट ब्लाक डॉ. जगदीश जोशी ने बताया कि शनिवार को 22 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें डीएफओ कार्यालय मुनिकीरेती के नौ वन कर्मी भी शामिल हैं। डॉ. जोशी ने बताया कि इन सभी लोगों को लक्षण के हिसाब से कोविड सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा। जिन लोगों के यहां घर पर होम आइसोलेशन की सुविधा उपलब्ध होगी और वे बिना लक्षण वाले होंगे, उन्हें घर पर ही आसोलेट किया जाएगा। इसके अलावा शनिवार को 87 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए। कोविड केयर सेंटर में अब मात्र 30 लोग भर्ती हैं।
विज्ञापन

उधर, ऋषिकेश में राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस और कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि उनके यहां 99 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। इसके अलावा 10 अन्य के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। इनमें से कोई भी पॉजिटिव नहीं आया है। इसक अलावा श्यामपुर में लगाए गए कैंप में करीब 70 से 80 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधी यूथ क्लब ने लगाया नि:शुल्क कोरोना जांच शिविर
70 लोगों की कोरोना जांच हुई
ऋषिकेश। सिंधी यूथ ऋषिकेश की ओर से राजकीय चिकित्सालय के सहयोग श्यामपुर में शिविर लगाया गया। सिंधी यूथ क्लब के अध्यक्ष विनय आडवाणी ने बताया कि शिविर में 70 एंटीजन टेस्ट किए गए, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस अवसर पर सिंधी यूथ क्लब के पूर्व अध्यक्ष आवेश आडवाणी, उपाध्यक्ष पंकज चंदानी, आवेश अडवाणी, सुशील छाबड़ा, मिंटू कुकरानी, महेश नारवानी, अमर कुकरानी, रवि कुकरानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed