{"_id":"5c9fd0cbbdec22140e107fce","slug":"201553977547-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवरों ने रौंदी गेंहू की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवरों ने रौंदी गेंहू की फसल
विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ के खादर क्षेत्र में इन दिनों जंगली जानवरों ने आतंक मचाया हुआ है। जंगली जानवर किसानों की गेहूं की फसल को रौंद रहे हैं। दूसरी ओर जानवरों के आतंक से परेशान ग्रामीण पूरी रात मशाल जलाकर इन्हें भगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लघु सीमांत कृषक विनोद जुगलान ने बताया कि ग्राम सभा खदरी खडकमाफ के खादर क्षेत्र में जंगली सुअर किसानों की गेहूं की फसल को बुरी तरह रौंद रहे हैं। शुक्रवार को भी जंगली जानवरों ने तैयार खड़ी फसल को बुरी तरह नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी नील गाय और जंगली सुअर फसल को नुकसान पहुंचा चुके हैं। वन विभाग की ओर से खोदी गई खाई के कारण नील गायों की आमद कम हो गयी है, लेकिन जंगली सुअरों का आगमन क्षेत्र में लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीण रात को खेत में मशाल जलाकर फसलों की रखवाली करते हैं। इसके बावजूद जंगली सुअर सुनसान वाली जगहों पर गेहूं की खड़ी फसल को नष्ट कर रहे हैं। इस कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। फसल नुकसान की सूचना वन विभाग वन क्षेत्र ऋषिकेश को दे दी गयी है। इस संबंध में किसानों ने वन विभाग से फसल मुआवजे की मांग की। इसके अलावा क्षेत्र में सौर ऊर्जा बाड़ लगाए जाने को भी कहा है। इस मामले में खदरी के किसान जल्द ही वनाधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
इन किसानों की फसल को पहुंचा नुकसान
जंगली सुअरों ने किसान बृज मोहन सिंह रावत, दिनेश जुगलान, विनोद जुगलान, संदीप जुगलान, राजेश शर्मा, देवेंद्र दत्त, शूरवीर सिंह, बलबीर सिंह, चंदन सिंह नेगी, आशा राम, विमला देवी रयाल, गणेशा नंद, बिन्देश्वरी देवी, सुरेंद्र रयाल, जगदीश रयाल, राजेंद्र रयाल, शूरवीर सिंह मियां आदि की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
खदरी में जंगली सुअरों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाए जाने की सूचना मिली है। इसका मौका मुआयना कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
- आरपीएस नेगी, वन क्षेत्राधिकारी