{"_id":"5c9d251dbdec221461126015","slug":"201553802525-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमामि गंगे का अर्थ है स्वयं में आस्था खोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामि गंगे का अर्थ है स्वयं में आस्था खोजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान व वन क्षेत्राधिकारी आरपीएस नेगी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को खदरी खड़कमाफ में नमामि गंगे की जिला क्रियान्वयन समिति ने गंगा की निर्मलता व पर्यावरण संरक्षण को लेकर परिचर्चा का आयोजन किया। परिचर्चा में शिक्षाविदों, वनाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम संयोजक विनोद जुगलान ने कहा कि नमामि गंगे योजना का अर्थ है गंगा की निर्मलता के लिए स्वयं में आस्था को खोजना। उन्होंने कहा कि गंगा की निर्मलता करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है। सरकार गंगा की अविरलता को तो साकार कर सकती है, लेकिन गंगा की निर्मलता के लिए जनता को ही आगे आना होगा। वन क्षेत्राधिकारी आरपीएस नेगी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और गंगा की निर्मलता बृहद योजना है। इसमें समाज और स्वयं सेवकों को आगे आना होगा वर्ना आने वाले समय में हमें स्वछ जल और शुद्ध हवा प्राप्त नहीं होगी। इस अवसर पर मनीषा वर्मा, राजीव थपलियाल, अरुण बड़ोनी, विनय रयाल, राजेश चंद्रा, तुलसा देवी, चंदन सिंह नेगी, स्वामी आत्मनिष्ठानंद, मनीषा वर्मा, ग्राम प्रधान सरोप सिंह, टेक सिंह, नितिन वर्मा, चंदन सिंह, वन दरोगा सुरेंद्र पाल, राम पाल सिंह, बन बीट अधिकारी शिवराज सिंह, धनीराम, सागर राजभर, दयाल सिंह, अमृत जुगलान, आयुष रानाकोटी, ओम प्रकाश, गंगा देवी, पार्वती देवी, ऊषा देवी, ममता देवी, निशा आदि मौजूद रहीं।