फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   निष्कासित कर्मियों का अनशन दूसरे दिन भी जारी

निष्कासित कर्मियों का अनशन दूसरे दिन भी जारी

Mon, 25 Mar 2019 01:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
निष्कासित कर्मियों का अनशन दूसरे दिन भी जारी
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । एम्स से निष्कासित संविदा कर्मचारियों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर राजकीय चिकित्सालय की टीम ने आमरण अनशन पर बैठी दोनों महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। रविवार को एम्स के समीप निष्कासित कर्मचारी संघर्ष मोर्चा का धरना 29वें दिन और आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। आमरण अनशन पर बैठीं अनिता भंडारी व मोनिका शर्मा के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डाक्टरों की टीम धरना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

इस मौके पर अनशनकारी मोनिका शर्मा ने कहा कि उन्होंने 7 साल तक एम्स को अपनी सेवाएं दी हैं। संस्थान से हटाकर उनके परिवार को सड़क पर ला दिया गया है। इस अवसर पर कैप्टन बलवीर सिंह नेगी, युद्धवीर चौहान, विक्रम भंडारी, अरविंद हटवाल, नवीन शर्मा, दिनेश व्यास, मधु जोशी, दाताराम ममगाईं, नवीन शर्मा, डीएस गुसाईं, वेद किशोर रयाल, गीताराम उनियाल, हिमांशु रयाल, अशोल कुमार, सोनू शिवा सिंह, अमित बलोनी, ललित कुमार, उर्मिला डबराल, मनोज बिष्ट, पवन जैन, दीपक डबराल, आकाश जोशी, सुरेंद्र जोशी, दयाराम सैनी, अजित गैरोला, कमल किशोर, माहेश्वरी देवी, गुलाबी राणा, कुमार रमन, कुशमलता, विकास रावत, पंकज सिंह, विक्रम भंडारी, धीरज बेलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


योग्यता साबित कर नौकरी पा सकते हैं युवा
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश योग्यता के आधार पर स्थानीय बेरोजगार युवा नौकरी हासिल कर सकते हैं। संस्थान की ओर से विभिन्न पदों के परीक्षा आयोजित हो चुकी है। अभी कई और पदों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। यह बयान एम्स प्रशासन की ओर शनिवार को जारी किया गया। एम्स प्रशासन का कहना है कि संस्थान में विभिन्न पदों पर स्थायी नौकरी के लिए आवेदन देशभर से प्राप्त होते हैं, जिन पर खुली प्रतियोगी परीक्षाओं के बाद मैरिट के आधार पर अभ्यर्थी का चयन होता है। उन्होंने कहा कि संस्थान ने अभी तक कार्यालय सहायक पद के लिए दो बार, हॉस्पिटल अटेंडेंट के लिए एक बार, एलडीसी के लिए एक बार और स्टोर कीपर कम क्लर्क पद के लिए एक बार परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। इसमें उन्हें मौका दिया जा चुका है। एम्स प्रशासन के अनुसार इसके बाद भी चार और मौके मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed