फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   फ्लाई ओवर बनने के बाद होगा सड़क निर्माण का कार्य

फ्लाई ओवर बनने के बाद होगा सड़क निर्माण का कार्य

Sat, 23 Feb 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
फ्लाई ओवर बनने के बाद होगा सड़क निर्माण का कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। बीते कई सालों से ठप पड़े नेशनल हाइवे निर्माण का कार्य नई एजेंसी ने शुरू कर दिया है। पहले चरण में पुलों के निर्माण को प्राथमिकता के साथ शुरू कर दिया गया है। अगले माह से खस्ताहाल हाइवे की सड़कों का निर्माण शुरू होने की संभावना है। इसी के साथ लंबे समय से हिचकोले खाने को मजबूर राहगीरों की मुसीबतों का दौर खत्म होने की उम्मीद भी प्रबल हो गई है।
विज्ञापन

नई कंपनी उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने पहले चरण में मोतीचूर से लालतप्पड़ तक हाइवे पर पड़ने वाले करीब 6 फ्लाई ओवर ब्रिज बनाने के लिए मशीनों को उतार दिया है। राज्य सेतू निगम के रायवाला जोन के परियोजना प्रबंधक जसवंत सिंह स्याना ने बताया कि कागजी औपचारिकताएं पूरी होते ही प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत पहले चरण में पुलों के निर्माण का काम किया गया है। सड़कों का कार्य अगले माह तक शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन


रायवाला क्षेत्र में यहां बनने हैं फ्लाई ओवर
हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर रायवाला से लेकर डोईवाला के बीच छह फ्लाई ओवर बनने हैं। हालांकि फ्लाई ओवर बनाने का काम कुछ हद तक हो रखा जबकि बचे काम को राज्य सेतु निगम कंपनी ने शुरू कर दिया है। इनमें मोतीचूर फाटक, सौंग नदी, सुसवा नदी, छिद्रवाला के निकट तीन पानी की पुलिया जबकि लालतप्पड़ में एक पुल बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मियों को गुलदार प्रभावित क्षेत्र में रखने की तैयारी
हाइवे निर्माण कंपनी की ओर से सत्यनारायण मंदिर के समीप बह रही दो नदियों सौंग और सुसवा नदी पर पुल निर्माण का कार्य किया जाना है। इसके लिए कंपनी की ओर से कर्मियों के लिए वहीं पर कंटेनर की व्यवस्था की जा रही है। गौरतलब है कि यह क्षेत्र गुलदार के लिहाज से डेंजर जोन घोषित है। राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से बाकायदा सूचना पट लगाकर खतरे की जानकारी दी गई। इसके बावजूद खतरों को नजरंदाज कर कर्मचारियों को यहां रुकवाया गया है। बता दें कि रायवाला क्षेत्र में सक्रिय आदमखोर गुलदार अब तक 22 लोगों की जान ले चुके हैं। इसमें हाइवे पर दस लोग गुलदार के शिकार हो चुके हैं। सत्यनाराण मंदिर के आसपास कंटेनर वाली जगह पर गुलदार के हमले से तीन लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है।


कोट्स
कंटेनर लगाकर कर्मचारियों को रुकवाने की जानकारी नहीं है। मोतीचूर रेंज की जंगल सीमा से सटे हाइवे किनारे किसी भी वाहन के रुकने तक की मनाही है। इसके लिए बाकायदा सूचना पट लगाए गये हैं। डेंजर जोन में कंटेनर लगाने नहीं दिए जाएंगे।
- एसएस नेगी रेंज अधिकारी मोतीचूर रेंज राजाजी टाईगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed