फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन

आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन

Thu, 21 Feb 2019 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कई स्थानों पर पाकिस्तानी विरोधी प्रदर्शन किए गए। कुड़कावाला क्षेत्र में एकत्रित हुए लोगों ने पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन किया। लोगों ने पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सभासद शिवानी, नागेंद्र सिंह नागी, अजय लोधी, निर्भय सिंह, नीतू वर्मा, सत्यवती, शमेशर सिंह, अश्वनी, अंजू, ममता, चारु, विपिन, बिशन सिंह, गीता देवी, ज्योति देवी, राधा, रामशंकर, दिनेश वर्मा, अभय और राहुल आदि थे। प्रेमनगर बाजार डोईवाला के लोगों ने देर शाम कैंडल मार्च निकाला। शहीद अमर रहे के नारे लगाए गए। इस दौरान सभासद सुनीता सैनी, कुशाग्र शर्मा, भुपेश प्रजापति, सुरेश पुंडीर, समाजसेवी सुनील बर्मन, अवतार सिंह, मिथलेश, संगीता, विरेंद्र सिंह चौहान, लक्ष्मी, स्वर्ण सिंह, देवेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

रेडियंट पब्लिक स्कूल प्रेमनगर बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रबंधक रामेश्वर प्रसाद लोधी, प्रधानाचार्य अजय गुप्ता के अलावा शिक्षक और छात्र छात्राऐं मौजूद रहे। राजीवनगर के लोगों ने प्रदर्शन कर धारा 370 हटाने की मांग की। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सभासद लक्ष्मी कौशल, चंद्रप्रकाश, भारतभूषण कौशल, संजय, विनोद कुमार, सुशील कुमार आदि मौजूद थे। शहीद दुर्गा मल्ल विकास समिति डोईवाला की ओर से भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान रणवीर सिंह, शालिकराम शास्त्री, बीएम राय, बीएस क्षेत्री, एचपी राठी, रचना थापा, सीमा क्षेत्री, लवकुश, देवराज, दिव्य कुमार, रमाराय, मनवर सिंह नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन


शहीदों की चिताओं पर लगेंगे...
- शहीदों की याद में श्यामपुर हाईवे से खदरी तक निकाला गया कैंडल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर। पुलवामा में आतंकवादी हमले में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की याद में श्यामपुर हाईवे से खदरी दुर्गा मंदिर तक कैंडल मार्च निकाला गया। बाद में शहीदों की श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्यामपुर रेलवे फाटक से शुरू हुआ कैंडल मार्च करीब तीन किलोमीटर अंदर खदरी गांव में पहुंचा। इस मौके पर मार्च में शामिल लोगों ने कहा ‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मर मिटने वालों का बाकी यही निशा होगा’।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सुनीता रावत, कमला नेगी, देवेंद्र सिंह रावत, देवी प्रसाद व्यास, कांता कंडवाल, पदमा नैथानी, अच्छू सिंह, माया कपसूड़ी, सुलोचना, शशि रतूड़ी, इंदू थपलियाल, उषा रावत आदि शामिल थे। उधर, श्री गंगा सलाण जन कल्याण समिति की ओर से पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समिति के अध्यक्ष डॉ. शंभू प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में उत्तराखंड के शहीद मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट और मेयर विभूति शंकर ढौंडियाल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर समिति के संरक्षक प्यारे लाल जुगरान, डॉ. शशि कंडवाल, मोहन लाल कंडवाल, अरुण कंसवाल, कांता प्रसाद कंडवाल, दीप चंद उनियाल, सुंदरी कंडवाल, सोहन लाल चमोली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed