{"_id":"583ddfe54f1c1b0e1ede66d7","slug":"20-thousand-workers-will-get-to-the-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के लिए श्रमिकों को मिलेंगे 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के लिए श्रमिकों को मिलेंगे 20 हजार
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Wed, 30 Nov 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
TOILET
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय से वंचित श्रमिकों के लिए श्रम विभाग ने शौचालय निर्माण को 20 हजार रुपये अनुदान का प्रावधान किया है। बुधवार से सहायक श्रमायुक्त कार्यालय से आवेदन फार्म वितरित किए जाएंगे। अनुदान का पैसा सीधे उनके खाते में आएगा।
विज्ञापन
यह योजना सिर्फ उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत श्रमिकों के लिए है। सहायक श्रमायुक्त उमेश चंद्र राय ने बताया कि खुले में शौच को रोकने के लिए राज्य सरकार ने योजना शुरू की है। इसका शासनादेश हो चुका है।
विज्ञापन
इसमें पंजीकृत श्रमिकों के लिए शौचालय निर्माण को 20 हजार अनुदान का प्रावधान है। बुधवार से फार्म वितरित किए जाएंगे। आवेदन फार्म के साथ आवेदक को बैंक का नाम, खाता नंबर और आधार कार्ड की छाया प्रति संलग्न करनी होगी। अनुदान की धनराशि संबंधित श्रमिक के खाते में आएगी। उन्होंने बताया कि जिनके घर पर पहले से शौचालय है वह इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते।
विज्ञापन