{"_id":"6270087afb8f2f1bb27f456c","slug":"1904-passengers-left-in-50-buses-from-rishikesh-on-chardham-yatra-rishikesh-news-drn4106527107","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा पर ऋषिकेश से 50 बसों से 1904 यात्री रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा पर ऋषिकेश से 50 बसों से 1904 यात्री रवाना
18 चारधाम यात्रा पर जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाते राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और अन्य।
- फोटो : RISHIKESH
Link Copied
चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश से 50 बसों से करीब 1904 यात्री रवाना हुए। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह से शाम आईएसबीटी परिसर में यात्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के लिए सुबह छह बजे से यात्रियों का पंजीकरण शुरू हो गया था। पंजीकरण काउंटर सुबह से ही करीब 300 से अधिक यात्री काउंटर पर खड़े थे। चारधाम यात्रा को लेकर बस ऑपरेटरों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद नरेश बसंल ने कहा कि इस बार चारधाम की यात्रा अच्छी चलेगी। उन्होंने यात्रियों का आह्वान किया गया अधिक से अधिक संख्या में चारधाम की यात्रा आएं। प्रदेश सरकार की ओर से यात्रियों की सभी सुविधा पूरी की गई हैं। इस बार यात्रियों में उत्साह है। इस बार चारधाम यात्रा अन्य वर्षों के मुकाबले रिकार्ड तोड़ेगी। चारधाम यात्रा मार्ग पर भी यात्रियों के पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। धामों में यात्रियों की संख्या के जवाब में उन्होंने कहा कि व्यवस्था बनाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। सभी यात्रियों को मास्क लगाकर रखना होगा। कोविड की गाइडलाइन का पालन करना होगा। कार्यक्रम में उन्होंने हंस फाउंडेशन की ओर से चालक परिचालकों के लिए भेजे गए रेनकोट, त्रिपाल, छाता, सैनिटाइजर और मास्क बांटे। चारधाम यात्रा पर जाने वाले बाहरी राज्यों के बुजुर्ग यात्रियों को छड़ी और अन्य यात्रियों को छाता बांटे। कार्यक्रम में स्वामी नारायण आश्रम के परमाध्यक्ष ऋषिराज सुनील भगत ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा को लेकर यात्रयिों में उत्साह है। इस बार चारधाम यात्रा अन्य सालों का रिकार्ड तोड़ेगी। इस अवसर पर महंत दयाराम दास, महामंडलेश्वर डॉ.रामेश्वर दास महाराज, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, मेयर अनीता ममगाईं, सुधीर राय, जयेंद्र रमोला, मदन कोठारी, नवीन रमोला, गोविंद अग्रवाल, संदीप गुप्ता, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, राकेश सिंह, रमा बिष्ट, पंकज भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।