फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   1.87 lakh withdrawn from CRPF Assistant Commandant's account

Rishikesh News: सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट के खाते से 1.87 लाख उड़ाए

Wed, 26 Nov 2025 08:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
1.87 lakh withdrawn from CRPF Assistant Commandant's account
डोईवाला। साइबर ठगों ने सीआरपीएफ के एक सहायक कमांडेंट के खाते से 1.87 लाख की रकम उड़ा दी। पीड़ित को जब तक पता चला तब तक ठगों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट दीपक मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते चार नवंबर को उनको एक कॉल आई। जिसमें कॉल करने लड़की ने स्वयं को बजाज फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया। कहा कि कंपनी उन्हें ओवरड्राफ्ट की सुविधा देने जा रही है। इसके बाद उन्हें झांसा देकर वेरिफिकेशन के लिए 60 रुपये देने को कहा गया। पैसे देने के बाद दूसरे दिन आईडी पासवर्ड आदि देने की बात कही गई। अगले दिन दोबारा उनका फोन आया और वही प्रक्रिया दोबारा कराने को कहा गया। ओटीपी मिलने पर उनके खाते से 1.87 लाख रुपये निकलने का संदेश आ गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed