{"_id":"5ca26e08bdec221424307785","slug":"181554148872-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजर भूमि पर होगा 5100 पौधों का रोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजर भूमि पर होगा 5100 पौधों का रोपण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । ग्राम सभा खदरी खड़क माफ स्थित ग्राम समाज की भूमि पर ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुंडीर की संस्तुति पर वन विभाग की ओर से पौधरोपण करने का निर्णय लिया गया है। नमामि गंगे जिला क्रियान्वयन समिति के सदस्य विनोद जुगलान ने बताया कि वन विभाग की ओर से गंगा की निर्मलता और पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत गंगा स्वच्छता, जन चेतना टीम का गठन, सामाजिक परिचर्चा जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बहुउद्देशीय पौधरोपण योजना के तहत 5100 पौधे रोपित करने का लक्ष्य है।
बताया कि साढ़े पांच हेक्टेयर भूमि पर सफाई करके पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने का कार्य जारी है। अब तक तीन हजार से अधिक गड्ढे खोदे जा चुके हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी और खदरी हरित पोषित ग्राम की श्रेणी में आ जाएगा। कहा कि भविष्य में नर्सरी तैयार कर स्थानीय महिलाओं को रोजगार की योजना पर विचार के लिए प्रभागीय वनाधिकारी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस अवसर पर महावीर उपाध्याय, रणबीर सिंह नेगी, वन बीट सहायक धनीराम बेलवाल, अभिषेक शर्मा, सुभाषचंद्र बहुगुणा, चंद्रशेखर, अमृतम जुगलान आदि मौजूद थे।