{"_id":"5c69b28dbdec22737c291c1e","slug":"181550430861-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोईवाला में हुई छापामारी में कई क्नीनिक मिले बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोईवाला में हुई छापामारी में कई क्नीनिक मिले बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम की ओर से रविवार को डोईवाला क्षेत्र में की गई कार्रवाई में अधिकांश क्लीनिक बंद मिले। इसके चलते टीम ने चिकित्सालय और क्लीनिकों पर पंजीकरण कराने संबंधी नोटिस चस्पा किए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भंडारी और नायब तहसीलदार पदमदत्त नौटियाल की टीम ने रविवार को क्षेत्र में औचक कार्रवाई की। टीम ने नैदानिक स्थापना रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 2010 के अंतर्गत बिना पंजीकरण कराए संचालित हो रहे चिकित्सालयों और क्लीनिकों की जांच करने पहुंचे थे। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र अधिकांश क्लीनिक बंद मिले। डॉ. केएस भंडारी ने बताया कि अधिनियम के अंतर्गत सभी चिकित्सालयों और क्लीनिकों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। डोईवाला में डॉ. जोशी क्लीनिक, निदान पैथालाजी लैब, डॉ. गुप्ता इमेजिंग सेंटर और मिथिला पैथ लैब समेत कुल चार क्लीनिक पंजीकृत मिले। टीम में चीफ फार्मेसिस्ट हरीशचंद नौटियाल, मुकेश भंडारी और प्यार सिंह आदि शामिल रहे।