फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   जम्मू, जयपुर और अमृतसर के लिए सीधी हवाई सेवा 20 से

जम्मू, जयपुर और अमृतसर के लिए सीधी हवाई सेवा 20 से

Thu, 10 Jan 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू, जयपुर और अमृतसर के लिए सीधी हवाई सेवा 20 से
जम्मू, जयपुर और अमृतसर के लिए सीधी हवाई सेवा 20 से
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
डोईवाला। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जम्मू, जयपुर और अमृतसर के लिए 20 जनवरी से सीधी हवाई सेवा उपलब्ध हो जाएगी। विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने कई शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू करना प्रस्तावित किया है। जिनमें से तीन शहरों के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट हवाई सेवा से देशभर के दस एयरपोर्ट से सीधा जुड़ जाएगा।
राजधानी के कुमाऊं मंडल से हवाई सेवा से जुड़ने के बाद अब जौलीग्रांट एयरपोर्ट देश के तीन मुख्य शहर जम्मू, अमृतसर और जयपुर से जुड़ने जा रहा है। विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने 20 जनवरी से इन शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन शहरों से हवाई सेवा शुरू होने के साथ ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ और पंतनगर से सीधा जुड़ जाएगा। इनके अलावा दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, गोवा, बंगलूरू और कोलकाता के लिए कनेक्टिंग सेवा से जुड़ेगा। इसके साथ ही दून देश के 10 शहरों से सीधा और चार से कनेक्टिंग फ्लाइट से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि स्पाइस जेट का विमान सुबह 8.40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा। जबकि जम्मू से देहरादून के लिए 10.25 बजे उड़ान भरेगा और 11.35 बजे जौलीग्रांट पहुंच जाएगा। देहरादून के जौलीग्रांट से अमृतसर के लिए 11.55 बजे उड़ान भरेगा। अमृतसर से देहरादून के लिए 12.55 बजे फ्लाइट उड़ेगी। इसी तरह देहरादून से जयपुर के लिए 2.05 बजे विमान उड़ान भरेगा। ये सभी उड़ाने दिन की ही होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून के लिए जयपुर से 6.50 बजे फ्लाइट मिलेगी। स्पाइस जेट का विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 8.20 बजे उतरेगा। निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि स्पाइस जेट ये सेवा नियमित देगा। अब जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की संख्या 20 से बढ़कर 23 हो जाएगी। अभी तक प्रतिदिन चार हजार से अधिक हवाई यात्री विमानों से आवाजाही करते हैं। इन शहरों के हवाई सेवा से जुड़ने से यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने के साथ राज्य के पर्यटन व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed