{"_id":"5c4b6449bdec22521331f934","slug":"171548444745-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफ्टिंग संचालन में समिति करेगी रोशन व्यवस्थान लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफ्टिंग संचालन में समिति करेगी रोशन व्यवस्थान लागू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति ने राफ्टिंग संचालन के लिए रोटेशन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। मुनिकीरेती स्थित नगर पालिका सभागार हॉल में शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने सर्वसम्मति से व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया।
दिनेश भट्ट ने बताया कि समिति की ओर से तय रेट के अनुसार राफ्टिंग रोटेशन शुरू होगा। इसके अलावा उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की नियमावली का अनुपालन भी सुनिश्चित कराया जाएगा। यदि कोई राफ्टिंग कंपनी की ओर से नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उक्त कंपनी का राफ्टिंग परमिट निरस्त करने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद को पत्र भेजा जाएगा। समिति के रेट को अनुमोदन के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद व गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति को पत्र प्रेषित किया जाएगा। बैठक में देवेंद्र रावत, रामपाल सिंह, वेद प्रकाश मैठाणी, विजेंद्र बिष्ट, रमेश सिंह, बुद्धि सिंह नेगी, संजीव भंडारी, अजय सिंह, विक्रम कोठियाल, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीपराज सिंह आदि मौजूद रहे।