फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   17 thousand challan for dumping construction material on the road

सड़क पर निर्माण सामाग्री डंप करने पर 17 हजार के चालान

Thu, 24 Jun 2021 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
17 thousand challan for dumping construction material on the road
शांतिनगर में निमार्ण सामग्री सड़क पर डंप करने पर चालान काटता नगर निगम कर्मचारी। संवाद - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। सड़क पर निर्माण सामग्री डंप करने वालों की अब खैर नहीं है। नगर निगम ने ऐसे लोगों के चिह्नीकरण और जुर्माने की कार्रवाई के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को टीम ने सड़क पर लंबे समय से ईंट, बजरी, रेता रखकर छोड़ने वाले चार लोगों पर 17 हजार के जुर्माने की कार्रवाई की। सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल के नेतृत्व में निगम की टीम ने को सड़क पर निर्माण सामाग्री डंप करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया। इस दौरान गंगानगर और शांतिनगर में चार स्थानों पर ईंट, बजरी और रेता जैसी निर्माण सामग्री सड़कों पर रखी पाई। आासपास के लोगों ने भी निगम को बताया कि निर्माण सामग्री काफी लंबे समय से सड़क पर डंप की हुई है। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त ने लंबे समय तक सड़क घेरने पर चार लोगों केे खिलाफ चालान की कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने तीन लोगों पर पांच-पांच हजार एक व्यक्ति पर दो हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। टीम में कर एवं राजस्व अधीक्षक निशात अंसारी, अवर अभियंता मानचित्र संदीप रतूड़ी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed