फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   निजी चिकित्सकों की मांग के अनुरूप बने एक्ट

निजी चिकित्सकों की मांग के अनुरूप बने एक्ट

Sun, 24 Feb 2019 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
निजी चिकित्सकों की मांग के अनुरूप बने एक्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट (सीईए) के विरोध में आईएमए की ओर से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी व पार्षदों ने आईएमए को अपना समर्थन दिया। त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के नेतृत्व में नगर निगम के समस्त कांग्रेसी पार्षदों ने आईएमए को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि राज्य सरकार को निजी चिकित्सकों की मांग के अनुरूप व प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए एक्ट पास करने की आवश्यकता है, ताकि आमजन को इलाज के लिए लाभ मिल सके।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. हरिओम प्रसाद व महामंत्री उत्तम खरोला ने बताया कि पिछले आठ दिनों से क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के खिलाफ एवं उत्तराखंड एस्टेब्लिशमेंट हेल्थ केयर एक्ट लागू करने की मांग को लेकर निजी चिकित्सक हड़ताल पर हैं, लेकिन राज्य सरकार सभी निजी चिकित्सकों की मांग को दरकिनार कर रही है। गढ़वाल महासभा अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी के संचालन में सामाजिक संस्थाओं और राजनीतिक संगठनों ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। समर्थन देने वालों में मैत्री संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी, सामाजिक हिमायती अभियान अध्यक्ष विनोद जुगलान, अखिल भारतीय समानता मंच अध्यक्ष उषा डोभाल, नेशनल हॉकर्स एसोसिएशन अध्यक्ष लल्लन राजभर, नगर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मधु जोशी, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आशुतोष डंगवाल, उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष आरसी भट्ट समर्थन देने पहुंचे।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. हरीश द्विवेदी, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. राम कुमार भारद्वाज, डॉ. एनबी श्रीवास्तव, डॉ. राजेन्द्र गर्ग, डॉ. एम हारुन, डॉ. विनोद पुरी, डॉ. गीतिका द्विवेदी, डॉ. रिचा रतूड़ी, डॉ. वंदना राजपूत, डॉ. सावित्री उनियाल, डॉ. राकेश मोहन, डॉ. सोनम सक्सेना, डॉ. विजय जोशी, डॉ. विजय रमोला, डॉ. वंदना सेठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed